सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

उच्च शिक्षण संस्थानों में 14 अगस्त तक जमा होंगे ऑफलाइन आवेदन

None 2023-07-22 20:40:05
उच्च शिक्षण संस्थानों में 14 अगस्त तक जमा होंगे ऑफलाइन आवेदन

उच्च शिक्षा मंत्री ने निजी संस्थानों के साथ बैठक में लिया निर्णय

पर्वतीय क्षेत्रों में निजी शिक्षण संस्थान खोलने का किया आह्वान

कहा, देश-विदेश के छात्रों को राज्य में अध्ययन  के लिए  करें प्रेरित

रिपोर्ट-एस.आलम अंसारी 

देहरादून। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं अब 14 अगस्त तक ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन फार्म जमा करा सकेंगे। एसोसिएशन ऑफ़ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके निर्देश एफिलिएटिंग विश्वविद्यालयों को दे दिये गये हैं। बैठक में निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों एवं प्रबंधकों को सूबे में क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करने तथा प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अध्ययन हेतु देश-विदेश के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने को कहा गया है। इसके अलावा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये एक-एक निजी शिक्षण संस्थान स्थापित करने की अपील की है। 

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शनिवार को यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर एसोसिएशन ऑफ़  सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को तेजी से लागू व प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन माध्यम से देने के संबंध में बैठक की। इसके अतिरिक्त बैठक में निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। डा. रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित शिक्षण सत्र हेतु राज्य सरकार ने एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव व एक दीक्षांत की नीति लागू की है।

जिसके तहत एक प्रवेश के लिये समर्थ पोर्टल पर छात्र-छात्राओं को 25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना था लेकिन कतिपय कराणों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण नहीं करा पाये। जिसको देखते हुए निर्णय लिया गया कि प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं अब आगामी 14 अगस्त तक किसी भी राजकीय विश्वविद्यालय परिसर, संबद्ध निजी संस्थानों तथा राजकीय महाविद्यालयों में सीधे ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में संबंधित विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दे दिये गये हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा जो भी ऑफलाइन माध्यम से जो आवेदन किये जायेंगे संबंधित महाविद्यालय तथा संस्थान को ऐसे छात्रों का पंजीकरण स्वयं समर्थ पोर्टल पर कराना होगा। 

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-22-july-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 22 July 23 E-PAPER 

विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों से पर्वतीय क्षेत्रों में एक-एक निजी शिक्षण संस्थान खोलने की अपील की गई है, निजी शिक्षण संस्थान खोलने पर राज्य सरकार उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायेगी। जिस पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताई।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-21-july-23-e-paper/
शाह टाइम्स देहरादून के ई-पेपर के लिए लिंक को क्लिक करें

एसोसिएशन अध्यक्ष ने उठाया शिक्षण संस्थानों को संबद्धता विस्तारण प्रमाण पत्र न मिलने का मुद्दा

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों को विगत तीन-चार शैक्षणिक सत्र से सम्बद्धता विस्तारण प्रमाण पत्र नहीं मिला है, जिस कारण छात्र-छात्राओं को कई दिक्कतों का सामना करना रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पूर्व की सम्बद्धता विस्तारण वन टाइम सेटलमेंट के तहत करा दी जाय तथा भविष्य में ऑनलाइन एफिलिएशन की व्यवस्था की जाय। इसके अलावा बैठक में विश्वविद्यालयों को अधिक स्वायत्तता देने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति करने तथा समय पर परीक्षा आयोजन व परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग भी एसोसिएशन द्वारा रखी गई।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर