गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजा

None 2024-03-08 11:21:49
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजा

नोएडा,(Shah Times) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 20 महिलाओं को 'वूमेन आइकन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गौड़ फाउंडेशन की ओर से सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को दिया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रतिभाओं को इस पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, संगीत, खेल,कला एवं संस्कृति, बिजनेस समेत अन्य क्षेत्रों में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नोएडा की डीसीपी प्रीति यादव भी मौजूद थीं। इस साल 2024 में महिला दिवस की थीम Inspire Inclusion थीम के साथ मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर चुकी महिलाओं के अनुभव और उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी साझा किया गया। गौड़ फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए यह नई पहल की है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। गौड़ फाउंडेशन की ओर से इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में भी आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर अलग-अलग प्रतिभाओं से संपन्न महिलाओं को एक मंच पर साथ लाया गया, जो अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे हैं। सभी महिलाओं को यह पुरस्कार गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ ने प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान अंबिका सक्सेना, लातिका वाधवा, दीप्ति तोलानी, डॉ. तारा गुप्ता, डॉ. सोनम महाजन समेत अन्य महिलाओं को 'वूमेन आइकन अवार्ड' से नवाजा गया। इस अवसर पर इंडियन ऑइडल 14 की प्रतिभागी मुस्कान ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया।


अपने विचार साझा करते हुए गौड़ ग्रुप की निदेशक मंजू गौड़ ने कहा, “प्रत्येक सशक्त और मजबूत महिला के पीछे एक और सशक्त महिला है जो अपने समुदाय के उत्थान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझती है। हमने ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम की मेजबानी की, जिन्होंने न केवल अपने संबंधित क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, बल्कि कई महिलाओं को उनकी क्षमता का एहसास करने और खुद को सशक्त बनाने में भी मदद की है। चूंकि महिलाएं समाज का एक अभिन्न अंग हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खुद के साथ समय बिताएं, खुद को एक ऐसे आदर्श के रूप में व्यवस्थित करें जिसकी सराहना की जा सके।

इस आयोजन पर टिप्पणी करते हुए गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा, "महिलाओं की प्रतिभा का जश्न मनाने और उन्हें सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में 'वीमेन आइकन अवार्ड्स 2024' की मेजबानी करते हुए हमें खुशी हो रही है। समाज की उन्नति में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। महिलाओं की अदम्य भावना और असाधारण उपलब्धियां समाज को एक नई दिशा देती है। गौड़ ने कहा इस तरह की पहल के माध्यम से हम समावेशिता और लैंगिक समानता की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं, जिससे सभी के लिए एक उज्जवल और अधिक न्यायसंगत भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो।'' गौरतलब है कि गौड़ फाउंडेशन 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर