शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

वन बीट अधिकारी की गोली लगने से संदिग्ध मौत,मचा हड़कंप

None • 2024-02-27 15:32:20
वन बीट अधिकारी की गोली लगने से संदिग्ध मौत,मचा हड़कंप

हल्द्वानी वनप्रभाग के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी की गोली लगने से संदिग्ध मौत वन विभाग में मचा हड़कंप ,मृतक के परिजनों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

टनकपुर,(आबिद सिद्दीकी)। हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात वन बीट अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। वन कर्मी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि वन कर्मी की मौत तमंचे से गोली लगने की वजह से हुई है। वन कर्मी का शव उसके सरकारी आवास से बरामद हुआ है। गोली कैसे चली इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। मृतक नैनीताल जिले के चोरगलिया का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी रेंज के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी (35) का शव 27 फरवरी की सुबह कलोनिया स्थित सरकारी आवास में मिला। हरीश चंद्र जोशी अविवाहित थे। उनका अप्रैल में विवाह होना था। मृतक हरीश के शव को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मौत की खबर लगने से परिवार में मातम छा गया। मृतक के परिजनो ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

हल्द्वानी वनप्रभाग की एसडीओ ममता चंद ने कहा कि वन आरक्षी फॉरेस्ट गार्ड हरीश जोशी सेनापानी कलौनिया चौकी में तैनात था। वनकर्मी की मौत के मामले में उनकी टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। घटना के कारणो का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर