गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पुलिस निहंग सिखों के बीच मुठभेड़ में एक कांस्टेबल की मौत, धारा 145 लागू

None 2023-11-23 16:03:15
पुलिस निहंग सिखों के बीच मुठभेड़ में एक कांस्टेबल की मौत, धारा 145 लागू

कपूरथला। पंजाब (Punjab) में कपूरथला (Kapurthala) के सुल्तानपुर लोधी (Sultanpur Lodhi) स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा (Gurdwara Akal Bunga) पर गुरुवार तड़के निहंग सिखों के साथ झड़प में पंजाब पुलिस (Punjab Police ) के एक कांस्टेबल की मौत हो गयी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।

मृतक की पहचान मन्याला गांव निवासी जसपाल सिंह (Jaspal Singh) के रूप में हुई है, जबकि घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पुलिस उपाधीक्षक भुलत्थ भारत भूषण सैनी, सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह और अशोक कुमार को सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल से कपूरथला सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) गुरविंदर सिह, कपूरथला के जिला उपायुक्त कैप्टन करनैल सिंह, महानिरीक्षक जालंधर रेंज के भूपति की गुरुद्वारा में निहंग सिंखों के साथ हुई बैठक इस पर सहमति बन गयी है कि निहंग सिखों के दोनों गुट गुरुद्वारा परिसर को खाली कर देंगे। पुलिस प्रशासन ने गुरुद्वारा बुंगा साहिब में धारा 145 लागू कर दी है। पुलिस ने दो बंदूकें जब्त कर ली हैं।

गुरविंदर सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ धारा 145 के तहत उपयुक्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

कपूरथला के जिला उपायुक्त करनैल सिंह (Karnal Singh) ने कहा कि उन्हें पुलिस द्वारा कलंदरा (kalandara) मिल गया है, जिसके अनुसार गुरुद्वारा के प्रबंधन के लिये एक रिसीवर निुयक्त किया जायेगा। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा की सुरक्षा के लिये पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है ताकि कोई अन्य संगठन गुरुद्वारा पर कब्जा करने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि धार्मिक रीतियों अनुसार चल रहे सभी कार्य यथावत जारी रहेंगे।

मुख्य गुरुद्वारा बेर साहिब के सामने स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा पर नियंत्रण को लेकर दो निहंग समूह पिछले तीन दिनों से आमने-सामने हैं। गुरुवार सुबह जब पुलिस ने मान सिंह
के नेतृत्व वाले निहंग समूह से गुरुद्वारा खाली कराने की कोशिश की, तो उसके सदस्यों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी और कयी पुलिसकर्मी घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक, झड़प गुरुद्वारे के रखरखाव पर अपना अधिकार जताने को लेकर शुरू हुई थी। बाबा मान सिंह के संगठन बाबा बुड्ढा दल और बाबा बलबीर सिंह के संगठन के बीच मंदिर के रखरखाव को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बाबा बलबीर सिंह ने लंबे समय तक सेवा की थी। बाबा बलबीर सिंह संगठन ने पुलिस को बताया कि बाबा मान सिंह संगठन के कुछ सिंह 21 नवंबर को पहले गुरु घर में घुसे और बाद में कुछ सेवादारों को बंधक बना लिया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी और मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही बाबा मान सिंह पर बाबा बलबीर सिंह के कुछ अन्य स्थानों में जबरन प्रवेश करने का भी आरोप लगाया गया था, जिसके तहत 22 नवंबर को एक और मामला दर्ज किया गया था।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इससे पहले दोनों गुटों में 2020 में भी झड़प हुई थी, जिसमें एक निहंग की मौत हो गयी थी। इसके अतिरिक्त साल 2020 में ही पटियाला के एक सब्जी बाजार में निहंगों के एक समूह के हमले में एक पुलिसकर्मी का हाथ तलवार से काट दिया गया था और उसके छह सहयोगी घायल हो गये थे।

निहंग सिख (nihang sikh) योद्धाओं का एक समूह है, जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से सिख समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निहंगों की एक विशिष्ट पहचान उनकी विशिष्ट नीली पोशाक से होती है, जिसमें एक लंबी पगड़ी जिसे ‘दस्तार बुंगा’ कहा जाता है, नीले वस्त्र और तलवार, भाले और खंजर जैसे हथियार शामिल हैं। वे अपने मार्शल कौशल के लिये जाने जाते हैं और पारंपरिक रूप से सिख समुदाय के सैन्य रक्षकों के रूप में कार्य करते हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सुल्तानपुर लोधी में हुयी घटना दौरान मारे गये पंजाब पुलिस के होमगार्ड जसपाल सिंह के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ सुल्तानपुर लोधी में हुई घटना के दौरान पंजाब पुलिस के होमगार्ड जसपाल सिंह की मौत हो गयी, इस दुखदायी समय में परिवार के साथ दिल से हमदर्दी, पुलिस जवान ने अपना फर्ज निभाया, सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपये परिवार को दिये जायेंगे, बाकी एक करोड़ रुपये बीमा अधीन एचडीएफसी बैंक द्वारा दिये जायेंगे। भविष्य में परिवार की हर प्रकार से मदद के लिये सरकार वचनबद्ध है, जसपाल सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम। ”

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर कहा, “ जिला कपूरथला के हमारे बहादुर पुलिस जवान जसपाल सिंह ने कर्तव्य की राह में अपना जीवन लगा दिया है। पंजाब पुलिस अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये अनुदान की घोषणा की है। शहीद को पूरा पुलिस सम्मान दिया जायेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थनायें उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ हैं।”

https://shahtimesnews.com/famous-youtuber-malti-chauhans-body-found-hanging/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर