गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मणिपुर में डीएम यूनिवर्सिटी के पास बम विस्फोट में एक की मौत, दूसरा घायल

None 2024-02-24 15:59:32
मणिपुर में डीएम यूनिवर्सिटी के पास बम विस्फोट में एक की मौत, दूसरा घायल

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल में डीएम यूनिवर्सिटी परिसर में शुक्रवार रात हुए बम विस्फोट में एक छात्र की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि विस्फोट परिसर के अंदर ऑल मणिपुर स्टूडेंट्स यूनियन (AMSU) के कार्यालय की दीवार के पास हुआ।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

बम विस्फोट में दो छात्र, ओइनम केनेगी और सलाम माइकल घायल हो गये। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां केनेगी ने दम तोड़ दिया।एक अन्य घटना में कल रात यहां तेरा में एक बम विस्फोट हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।पुलिस ने कहा कि शनिवार तड़के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक पत्रकार पर हमला करने और दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगाने की खबरें मिलीं।

पुलिस ने कहा कि यहां लाम्फेलपत और माचा लीमा स्कूल में यूनाइटेड कमेटी मणिपुर (UCM) के कार्यालयों को भी अज्ञात व्यक्तियों ने आग के हवाले कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए शनिवार तड़के दमकल पहुंचें। वांगखेई में एक पत्रकार पर भी हमला किया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर