शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में एक की मौत, पांच घायल

None 2024-07-08 08:30:30
पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में एक की मौत, पांच घायल

पुरी रथ यात्रा में उच्च आर्द्रता की स्थिति के कारण निर्जलीकरण और दम घुटने के कारण 300 से अधिक भक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुरी, (Shah Times) ।ओडिशा की तीर्थनगरी पुरी में रविवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भगवान बलवद्र और उनकी बहन देवोई सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना उस समय घटी जब भगवान बलभद्र के तालध्वज के रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मच गई।

सूत्रों ने बताया कि भगदड़ हिंदी स्कूल के पास हुई, जहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति बेहोश हो गया। उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

https://www.instagram.com/reel/C9JbfbNvjJR/?igsh=YWE0dWhkZmsyOWhu

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।भगदड़ में घायल पांच अन्य श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।इसके अलावा रथ यात्रा का तीन किलोमीटर लंबा बड़ाडांडा मार्ग (जो असल में जन सैलाब में बदल गया था) की उच्च आर्द्रता की स्थिति के कारण निर्जलीकरण और दम घुटने के कारण 300 से अधिक भक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जिला प्रशासन की मुस्तैदी के कारण भगदड़ में जनहानि नाम मात्र की हुई। दरअसल प्रशासन हाथरस में हुई भगदड़ में मौतों की घटना के बाद कुछ अधिक ही एहतियाती उपाय किए थे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस के फुलराई मुगल गढ़ी गांव में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर