गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

CRPF पर हमले के बाद मणिपुर ताजा हिंसा में एक की मौत

None 2024-04-28 14:40:12
CRPF पर हमले के बाद मणिपुर ताजा हिंसा में एक की मौत

कुकी उग्रवादियों द्वारा दूसरे जातीय समूह के लोगों पर हमला करने के लिए बनाए गए कुछ बंकरों को भी संयुक्त बल ने शनिवार को ध्वस्त किया

इंफाल, (Shah Times)। मणिपुर के कांगचुप में रविवार को दो जातीय समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।कुछ समय की शांति के बाद फिर से ताजा हिंसा भड़क उठी जब भारी हथियारों से लैस संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने विभिन्न स्थानों पर हमले शुरू कर दिए।

शनिवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की मौत हो गई।यहां कांगचुप, फेयेंग, लीमाखोंग इलाकों में सैकड़ों लोग बाहर आ गए क्योंकि संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने लोगों पर हमला करने के लिए अपने कैडरों के इंफाल इलाकों की ओर बढ़ने के वीडियो जारी किए। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते क्योंकि उग्रवादी पहाड़ी इलाकों से उनकी ओर गोलीबारी कर रहे थे।

झड़पों के कारण तीन मई, 2023 से खेती की गतिविधियां भी रुकी हुई थीं।सड़कों पर निगरानी करने वाली महिलाओं ने कहा कि जब तक पहाड़ी इलाकों को साफ नहीं किया जाएगा तब तक शांति नहीं मिलेगी। सीआरपीएफ पर हमले के बाद कुकी उग्रवादियों द्वारा दूसरे जातीय समूह के लोगों पर हमला करने के लिए बनाए गए कुछ बंकरों को भी संयुक्त बल ने शनिवार को ध्वस्त कर दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर