गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

तड़के मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश

None • 2025-04-29 15:04:00
तड़के मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश

पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में पेट में गोली लगने से हुआ घायल, अस्पताल में हुई मौत

हाथरस हत्याकांड में फरार था जितेंद्र, मैनपुरी में मुठभेड़ के दौरान मारा गया

मैनपुरी के एलाऊ क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ आगरा की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया। वह हाथरस हत्याकांड में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

लखनऊ (शाह टाइम्स)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन अंजाम दिया गया। एलाऊ थाना क्षेत्र में एसटीएफ आगरा और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में हाथरस का वांछित बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। उस पर हत्या के गंभीर आरोप थे और पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 3:30 बजे तारापुर से दिलाखर जाने वाले मार्ग पर हुई, जब पुलिस को जितेंद्र की लोकेशन की सूचना मिली। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की, लेकिन जितेंद्र ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी नगर अरुण कुमार और सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि मारा गया आरोपी हाथरस के चर्चित राशन डीलर योगेश उपाध्याय हत्याकांड में वांछित था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल, कारतूस और गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं।

जितेंद्र की गिरफ्तारी के कई प्रयास पहले भी किए गए थे, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस बार मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसे मार गिराया।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर