गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासा, अब यह राज आया सामने

None • 2024-10-15 14:30:27
बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासा, अब यह राज आया सामने
जानकारी के अनुसार, पुणे में कबाड़े की दुकान चलाने वाले हरीश ने बाबा सिद्दीकी का मर्डर करने वाले शिवप्रसाद और धर्मराज को कुछ ही दिन पहले नया मोबाइल खरीद कर दिया था। इसके साथ ही हरीश को इस वारदात की पूरी जानकारी भी थी।

मुंबई (Shah Times): महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस एक के बाद एक खुलासा कर रही है। मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से दो लोगों को पकड़ा है। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति का नाम हरीश है, जिसकी स्क्रैप की दुकान पर पुणे में धर्मराज और शिवप्रसाद गौतम काम करते थे. जबकि दूसरा व्यक्ति शूटर धर्मराज का भाई है।

हरीश को थी पूरी जानकारी

हरीश, शूटर धर्मराज का कजिन है

हरीश, शूटर धर्मराज का कजिन है। हरीश को भी गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है क्योंकि इसने ही तीनों शूटरों को पैसे दिए थे। इसके अलावा कुर्ला में किराये का घर मुहैया कराया था और बाइक भी दिलाई थी। पुलिस ने जिस दूसरे शख्स को हिरासत में लिया है, उसका नाम अनुराग कश्यप है और वो शूटर धर्मराज कश्यप का भाई है।

विजयादशमी के दिन हुआ हमला

बाबा सिद्दीकी को विजयादशमी के अवसर पर बांद्रा में दफ्तर के बाहर ही गोलियां मार दी गई थीं। लोग पटाखे फोड़ रहे थे। रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से निकले। इसी दौरान बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई।

रूमाल बांधकर आये थे आरोपी

मुंह पर रूमाल बांधकर तीन लोग अचानक गाड़ी से उतरे और बाबा सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की। इनमें से तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लॉरेंश ने ली है जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी की हत्या करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। हरियाणा के कैथल के रहने वाले गुरमैल सिंह, यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पुलिस ने गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जीशान, शुभम लोनकर और शिव कुमार फरार हैं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर