शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

संविधान और लोकतंत्र सिर्फ कांग्रेस ही बचा सकती है : अजय राय

None 2023-11-07 16:08:53
संविधान और लोकतंत्र सिर्फ कांग्रेस ही बचा सकती है : अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने छोटे इमामबाड़ा के लोगों की सुनी समस्याए

लखनऊ। पुराने लखनऊ (Lucknow) के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में सरकार डेंगू से निपटने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। नालियां बजबजा रही हैं। फोग्गिंग तक नहीं करवाई जा रही है। सरकारी अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है। ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) से स्थानीय लोगों ने छोटे इमामबाड़ा स्थित चाय की दुकान पर 'चाय के साथ कांग्रेस की बात' कार्यक्रम में बतायीं। कांग्रेस अध्यक्ष लोगों की समस्याएं सुनने आज यहाँ आए थे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

वहीं स्थानीय लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष से यह भी बताया कि वो लोग अब कांग्रेस की सरकार (Congress government) बनवाना चाहते हैं क्योंकि जिस छेत्रिय पार्टी को लोग अब तक वोट देते रहे वो उनके साथ सीएए- एनआरसी विरोधी आंदोलन के पुलिसिया दमन के खिलाफ़ कभी खड़ी नहीं हुई। उस समय भी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ही लखनऊ की सड़कों पर उतरीं।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोगों से संविधान और लोकतंत्र बचाने के इस संघर्ष में कांग्रेस (Congress) को मजबूत करने की अपील की। अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने लोगों को आश्वसन दिया कि फोग्गिंग और साफ सफाई के मुद्दे पर पार्टी आवाज़ उठायेगी। इस दौरान पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पीसीसी सदस्य डॉ शहज़ाद आलम, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, सीपी राय, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष शावेज़ अहमद, फ़ैज़ी ज़ैदी, नावेद नक़वी, नईम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर