गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

NDA में फिर से शामिल हुए ओपी राजभर, बोले शाह- UP में मिलेगी मजबूती

None 2023-07-16 15:48:29
NDA में फिर से शामिल हुए ओपी राजभर, बोले शाह- UP में मिलेगी मजबूती

ओपी राजभर की पार्टी एसबीएसपी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में फिर से शामिल

दिल्ली। ओपी राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में फिर से शामिल हो गयी। समाजवादी पार्टी के सहयोगी रही एसबीएसपी का राजभर की यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के राजग में फिर से विलय हो गया। राजग में शामिल होने के बाद राजभर ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय, सुरक्षा, सुशासन, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं की रक्षा के लिए भाजपा और SBSP मिलकर काम करेगी।

https://twitter.com/oprajbhar/status/1680426450376339458

एसबीएसपी नेता ने ट्वीट किया , “दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया। मैं शाह, नरेंद्र मोदी और जे.पी. जे.पी.नड्डा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त् करता हूं।” राजभर ने पिछले साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सहयोगी के तौर पर भाजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इससे पहले वह 2019 तक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री रहे।

https://twitter.com/AmitShah/status/1680424049846128640

शाह ने अपने ट्वीट में कहा , “दिल्ली में ओपी राजभर से मुलाकात हुई और उन्होंने राजग गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया। मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं। गठबंधन में उनके शामिल होने से उत्तर प्रदेश में राजग मजबूत होगा और गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए किये जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।”

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर