शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इजरायल से भारतीयों को स्वदेश लौटने में मदद के लिए “ऑपरेशन अजय ”

None 2023-10-12 09:03:21
इजरायल से भारतीयों को स्वदेश लौटने में मदद के लिए “ऑपरेशन अजय ”

एयर इंडिया ने वहां संघर्ष छिड़ने के बाद अपनी नियमित उड़ाने निलंबित कर रखी है

 

New Delhi भारत सरकार ने इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लौटने में मदद के लिए ऑपरेशन अजय शुरु करने की बुधवार को ऐलान किया।

विदेश मंत्री डा़ एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक टिव्ट पोस्ट में कहा ''विशेष चार्टर उड़ानों और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया जा रहा है।''

https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1712146553454862463?t=vKHzbsgrAkTSq5PLMoBmPQ&s=19

डा़ जयशंकर ने कहा कि सरकार विदेश में रह रहे हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्व है।

गौरतलब है कि दक्षिणी इजरायल में गाजा पट्टी क्षेत्र से गत सप्ताह हमास संगठन के भीषण आतंकवादी हमलों और उसके बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों की ओर से कुल मिलाकर हजारों लोग हताहत हुए है। इजरायल ने अपने यहां से फिलहाल नियमित उड़ानों पर रोक लगा रखी है। एयर इंडिया ने वहां संघर्ष छिड़ने के बाद अपनी नियमित उड़ाने निलंबित कर रखी है।

इस बीच इजरायल में भारतीय दूतावास ने एक ईमेल में कहा है कि यहां से भारतीय नागरिकों का पहला दल एक विशेष विमान से कल वापस भारत जाएगा। इन नागरिकों ने वापसी के लिए अपना नाम लिखवा रखा था। दूतावास ने उन्हें ईमेल से वापसी के प्रबंध की सूचना दी है। ऐसे अन्य पंजीकृत भारतीय नागरिकों को बाद में दूसरी विशेष उड़ानों से भारत भेजा जाएगा।

#OperationAjay #Israel #Hamas #Gaza #Palestinian #IsraelUnderAttack

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर