गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किया सर्जिकल हमला

None 2025-05-07 08:34:26
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किया सर्जिकल हमला

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। जानिए किस-किस जगह पर हमला हुआ और इसके पीछे की रणनीति।

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी हरकतों का करारा जवाब दिया है। बुधवार सुबह भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। यह हमला आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और कार्रवाई की स्पष्ट मिसाल है।

कहां-कहां हुआ हमला?

भारतीय सेना ने जो 9 आतंकी ठिकाने निशाना बनाए उनमें से 5 पीओके में और 4 पाकिस्तान के अंदरूनी हिस्सों में स्थित थे। जिन इलाकों में हमले किए गए उनमें पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट जैसे बड़े शहर शामिल हैं। इन सभी स्थानों को लंबे समय से आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह माना जाता था।

तीनों सेनाओं ने मिलकर चलाया ऑपरेशन

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया। इस दौरान सटीक निर्देशित हथियारों का इस्तेमाल कर आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। ऑपरेशन की योजना और क्रियान्वयन को अत्यंत गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया।

हमलों का उद्देश्य और सफलता

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुख्य कमांडरों और प्रशिक्षण केंद्रों को खत्म करना था। सभी नौ हमले पूरी तरह सफल रहे और लक्षित स्थानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

आतंक के गढ़ पर सीधा वार

सूत्रों के अनुसार, जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी। इनमें हथियारों की ट्रेनिंग, भर्ती, और फंडिंग जैसी गतिविधियां चल रही थीं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर