गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सदस्यों ने तख्तियां लेकर की नारेबाजी

None 2023-12-19 14:48:44
संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सदस्यों ने तख्तियां लेकर की नारेबाजी

नई दिल्ली । विपक्ष के हंगामा के कारण लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही जब प्रश्न काल में स्थगित हुई तो विपक्षी दलों की सदस्य नयी संसद भवन (new parliament building) के मकर द्वार की सीढ़ियाें पर बैठकर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे।

नये संसद भवन (new parliament building) के मकर द्वार से लोकसभा (Lok Sabha) सदस्य सदन में जाते हैं। जब सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद वे बाहर आए तो उन्होंने द्वार पर बैठकर उसी तरह प्रदर्शन किया जैसे लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही के दौरान किया जा रहा था। सदस्यों के हाथों में तख्तियां थी और वे नारे लगाने लगे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

https://twitter.com/kharge/status/1736987052632084897

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने सरकार पर हमला करते हुए कहा “मोदी-शाह ने सदन की गरिमा का अपमान किया है। गंभीर सुरक्षा चूक के बावजूद वो संसद में आकर बयान नहीं देते। मुझे बहुत दुःख है कि इतिहास में पहली बार इतने सांसदों को निलंबित किया गया। ये लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने जैसा है, सदन की मर्यादा पर गहरी ठेस है।”

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि संसद को पूरी तरह से अवैध कर दिया गया यह सबसे कठोर कानूनों को पारित करने की रूपरेखा तैयार करना है, जो इस देश को एक पुलिस राज्य में बदल देगा।

विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित करने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि साफ है कि बीजेपी 'विपक्ष-मुक्त' लोकसभा चाहती है और राज्यसभा में भी वह कुछ ऐसा ही करेगी दुर्भाग्य से, हमें भारत में संसदीय लोकतंत्र के लिए श्रद्धांजलियां लिखना शुरू करना होगा। वे अपने बिलों को बिना किसी चर्चा के पारित करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है।'

https://shahtimesnews.com/one-who-demanded-extortion-of-rs-20-lakh-in-the-name-of-lawrence-bishnoi-arres

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर