गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट 11 दिसंबर तक पेश करने का हुक्म

None 2023-12-01 11:12:28
ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट 11 दिसंबर तक पेश करने का हुक्म

वाराणसी । वाराणसी की जिला अदालत (Varanasi District Court) ने गुरुवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanwapi Masjid) परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर अपनी रिपोर्ट 11 दिसंबर तक पेश करने का हुक्म दिया है।

गौरतलब है कि एएसआई ने मंगलवार को जिला अदालत में एक आवेदन दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanwapi Masjid( पर वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा करने के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय देने की गुहार लगायी थी। आवेदन को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए जिला न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेशा (Dr. Ajay Krishna Vishwesha) ने एएसआई को 11 दिसंबर को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanwapi Masjid) के रोजमर्रा के मामलों की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति (Anjuman Arrangements Mosque Committee) ने एएसआई द्वारा रिपोर्ट सौंपने के लिये अतिरिक्त समय दिये जाने पर आपत्ति जताई थी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

अदालत ने कहा, “ एएसआई को अदालत में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय देना उचित लगता है। अदालत को उम्मीद है कि दिए गए समय के भीतर एएसआई निश्चित रूप से रिपोर्ट दाखिल करेगी और आगे समय की मांग नहीं करेगी। ”

उल्लेखनीय है कि वाराणसी जिला न्यायालय (Varanasi District Court) ने 21 जुलाई को वज़ूखाना को छोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanwapi Masjid) परिसर का एएसआई द्वारा वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था, जिसे पिछले साल वहां एक शिवलिंग जैसी संरचना पाए जाने के बाद सील कर दिया गया था।

https://shahtimesnews.com/students-decorated-posters-for-voter-awareness-and-made-science-models

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर