गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मणिपुर के बेघर लोगों की प्रॉपर्टी की सुरक्षा करने का हुक्म 

None 2023-10-11 08:45:08
मणिपुर के बेघर लोगों की प्रॉपर्टी की सुरक्षा करने का हुक्म 

आयुक्त (गृह) टी. रणजीत सिंह ने एक आदेश में कहा किq देश के सुप्रीम कोर्ट ने विशेष अनुमति याचिका (सिविल) (डिंगांगलुंग गंगमेई बनाम मुतुम चुरामणि मीतेई और अन्य) संबंधित मामलों के साथ दिशा-निर्देश देते हुए पिछले 25 सितंबर को आदेश पारित किया।

Imphal मणिपुर सरकार ने मंगलवार को सभी जिला अधिकारियों और पुलिस को विस्थापित व्यक्तियों की संपत्तियों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया।

यह निर्देश सीमावर्ती शहर मोरेह में तनावपूर्ण स्थिति के बाद दिये गए है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों ने एक अलग जातीय समूह से संबंधित निर्जन स्थानों पर कब्जा करने की कोशिश की थी।

आयुक्त (गृह) टी. रणजीत सिंह ने एक आदेश में कहा कि देश के सुप्रीम कोर्ट ने विशेष अनुमति याचिका (सिविल) (डिंगांगलुंग गंगमेई बनाम मुतुम चुरामणि मीतेई और अन्य) संबंधित मामलों के साथ दिशा-निर्देश देते हुए पिछले 25 सितंबर को आदेश पारित किया। आदेश में कहा गया कि धार्मिक इमारतों को अतिक्रमण से और इमारतों को क्षति से बचाया जाए।

आदेश में कहा गया है कि मणिपुर सरकार विस्थापित व्यक्तियों की संपत्तियों के साथ-साथ हिंसा में नष्ट या जलाई गई संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनके अतिक्रमण को रोके। यदि किसी संपत्ति पर अतिक्रमण किया गया है, तो अतिक्रमणकारियों को तुरंत अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया जाना चाहिए, ऐसा नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन न करने के लिए अदालत की अवमानना के लिए उत्तरदायी होगा।

राज्य सरकार ने कहा कि वह इस मामले को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ बहुत गंभीरता से ले रही है क्योंकि ऐसी कोई भी घटना राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को और खराब कर सकती है। सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को उचित कार्रवाई करने और सर्वोच्च न्यायालय के उपरोक्त निर्देशों को लागू करने की सलाह दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर देश के कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और वह सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना के लिए उत्तरदायी होगा।

राज्य सरकार किसी भी अवमानना कार्रवाई से बचने के लिए सार्वजनिक पदाधिकारियों सहित सभी संबंधित लोगों से 25 सितंबर 2023 के न्यायालय के आदेशों का पालन करने की अपील करती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर