शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमरूद का सेवन करने से हमारे शरीर को मिलते हैं अनेक फायदें?

None 2025-12-08 18:13:14
अमरूद का सेवन करने से हमारे शरीर को मिलते हैं अनेक फायदें?
अमरूद का सेवन करने से हमारे शरीर को मिलते हैं अनेक फायदें? सर्दियों में अमरूद खाना लगभग सभी को पसंद होता है। यह फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है, और ये शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। अगर अमरूद की किस्म की बात करें तो अमरूद कई तरह के होते हैं। वैसे तो अमरूद हर मौसम में मिलने वाला फल लेकिन सर्दियों में इनका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो डाइजेशन सिस्टीम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अमरूद ऐसा ही एक फल है जो साल भर आसानी से मिल जाता है। अमरूद सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल, इम्यूनिटी बूस्ट और पाचन सुधारने तक शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। अमरूद में फाइबर, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। चलिए आपको बताते हैं अमरूद खाने से स्वास्थ्य को क्या फायदे मिलते है? हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद होता है अमरूद? स्किन के लिए फायदेमंद आपको बता दें कि अमरूद में विटामिन C हाई मात्रा में होता है, जो कोलेजन निर्माण में मदद करता है। अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A, C और लाइकोपीन होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं और एजिंग को कम करते हैं। इसके सेवन से पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होते हैं, क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करता है। पाचन क्रिया में सुधार विशेषज्ञों के अनुसार, अमरूद में उच्च डाइटरी फाइबर सामग्री होती है जो स्वस्थ पाचन तंत्र को सपोर्ट करती है। यह कब्ज को रोकता है और मल त्याग को नियमित करता है। कई पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में भी अमरूद के सेवन को बेहतर पाचन और आंतों के स्वास्थ्य से जोड़ा गया है। यह आपके पेट को अंदर से साफ रखने में मदद करता है। हार्ट के लिए फायदेमंद अमरूद पोटेशियम और घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियाँ दूर रहती हैं। वज़न कम करने में सहायक अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अमरूद आपके लिए वरदान है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं। आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद अमरूद में विटामिन ए पाया जाता है।जो आँखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। रोज़ाना इसका सेवन करने से आँखों की रोशनी अच्छी रहती है और आँखों से जुड़ी समस्याएँ दूर होती हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत? अमरूद के पत्तों का अर्क या अमरूद का सेवन पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम देता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द को कम करते हैं
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर