गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल

None 2023-09-04 14:23:04
हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल

एनसीआरबी के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि प्रदेश में हर प्रकृति के अपराध में कमी आई

लखनऊ। यूपी में पिछले छह सालों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार का दावा करते हुये सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं। हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल रही।
योगी ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि प्रदेश में हर प्रकृति के अपराध में कमी आई है।

2022 में हम कानून व्यवस्था को आधार बनाकर चुनाव के मैदान के गए थे और यह बहुत बड़ी बात है कि कानून व्यवस्था के मामले पर कोई सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ रिपीट हो जाए। इसमें बड़ी भूमिका आधी आबादी ने निभाई, जिन्हें सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिला।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों का परसेप्शन था कि यूपी का कुछ नहीं हो सकता, यूपी नहीं सुधर सकता, यूपी एक बीमारू राज्य है जो देश को बीमार कर रहा है। पिछले साढ़े छह वर्षों में हमारी सरकार ने देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश के प्रति व्याप्त इस धारणा को बदलने में सफल रही। आज उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों में नकारात्मक सोच नहीं है। आज उत्तर प्रदेश (UP) सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra modi) की वजह से संभव हो पाया, जिन्होंने एक प्रकाश पुंज के रूप में उत्तर प्रदेश को नई दृष्टि दी।

सीएम योगी (CM Y ogi) ने कहा कि 2014 के पहले भारत के बारे में दुनिया की धारणा बहुत नकारात्मक थी। दुनिया का कोई भी देश भारत को गंभीरता से नहीं लेता था। देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में आने के बाद भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

अब दुनिया भारत को सकारात्मक दृष्टि से देखती है और गंभीरता से लेती है। आज दुनिया में जब कोई संकट आता है तो भारत और प्रधानमंत्री मोदी संकट मोचक के रूप में दुनिया को संकट से निकालने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश के अंदर एक विश्वास का माहौल उत्पन्न हुआ है कि देश का राजनैतिक नेतृत्व जो फैसला लेगा वो जनता और देश के हित में होगा।

उन्होने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश के लोगों में बाह्य, आंतरिक और आर्थिक सुरक्षा के मामले में एक विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आज टेढ़ी नजरों से नहीं देख सकता है, क्योंकि उसको मालूम है कि अगर हम घुसपैठ करेंगे तो भारत के बहादुर जवान पूरी मुस्तैदी के साथ उसका जवाब देंगे। आज भारत के दुश्मनों को पता है कि भारत की सीमा में अतिक्रमण करने के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं।

आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर सीएम योगी ने कहा कि एक समय देश के 120 जनपद नक्सलवाद और माओवाद की चपेट में थे। आज यह छत्तीसगढ़ के बस्तर और उसके तीन-चार जनपदों तक सीमित रह गया है और जिस तरह से भारत सरकार कार्य कर रही है शीघ्र ही यह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

उन्होने कहा पिछले 9 वर्ष के अंदर हमने बहुत ही शानदार तरीके से भारत को बदलते देखा है। भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक लंबी छलांग लगाई है। आज भारत दुनिया 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) से छलांग लगाकर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी (Narendra modi) के नेतृत्व में 2027 आते-आते भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि ने भी पिछले साढ़े छह वर्ष के अंदर प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश जो देश की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था हुआ करता था। आज वह नंबर तीन की अर्थव्यवस्था बन चुका है। बहुत शीघ्र ही यूपी देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य होगा। इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है।

उन्होने कहा कि लोकतंत्र का सबसे सशक्त माध्यम संवाद है। इससे बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। वहीं जहां संवाद का अभाव होता है, वहां संघर्ष प्रारंभ हो जाता है। उन्होंने कहा कि विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका लोकतंत्र के तीन प्रमुख स्तंभ है। वहीं मीडिया को चौथे स्तंभ के तौर पर स्वीकार्य किया गया है। लोकतंत्र में इसकी अपनी सशक्त भूमिका है और निर्विवाद रूप से इसने अपनी इस भूमिका का निर्वहन किया है।

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र के इन चारों स्तंभों की अपनी लक्ष्मण रेखा है और जब भी कोई अपने लक्ष्मण रेखा का अतिक्रमण करेगा, उसके सामने विश्वास का संकट खड़ा हो जाएगा। जनता उसे सिरे से खारिज करने में देर नहीं लगाएगी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर