गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लगातार वॅाक करने से हमारी सेहत को मिलते है अनेक फायदें।

None 2025-12-11 13:17:20
लगातार वॅाक करने से हमारी सेहत को मिलते है अनेक फायदें।
लगातार वॅाक करने से हमारी सेहत को मिलते है अनेक फायदें। नियमित रूप से वॉक करना सेहत के लिए एक बेहतरीन आदत है। यह न सिर्फ वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि मेंटल हेल्थ, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है लेकिन किस समय वॉक करना चाहिए, इसे लेकर अक्सर मन में सवाल रहतारहती है।तो चलिए आपके इसी सवाल का जवाब लेकर हम आएं हैं। दरअसल सुबह को वॉक करना सबसे फायदेमंद माना गया है। सुबह वॉक करने से हमें कई बीमारियों से छुटकारा भी मिल सकता है। यह तो सभी जानते हैं कि सुबह का समय दिन का सबसे शांत और ताजा वक्त होता है। जब आप इसी समय खाली पेट थोड़ी देर टहलते हैं, तो शरीर और मन दोनों बहुत जल्दी फ्रेश महसूस करने लगते हैं। सुबह की वॉक मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे फैट बर्न तेजी से होता है और शरीर हल्का महसूस करता है। ताजी हवा फेफड़ों तक भरपूर ऑक्सीजन पहुंचाती है, जिससे सांस लेना आसान होता है और दिमाग भी दिनभर एक्टिव रहता है। यह एक ऐसी आदत है जो देखने में छोटी लगती है, लेकिन कुछ ही दिनों में नींद, पाचन और मूड में साफ फर्क दिखाती है। यही वजह है कि आजकल डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट भी सुबह की वॉक को सबसे आसान और असरदार हेल्थ रुटीन बताते हैं। सुबह खाली पेट वॉक करने के फायदे पाचन के लिए फायदेमंद जब आप सुबह खाली पेट वॉक करते हैं, तो शरीर ओवरनाइट फास्टिंग के बाद जल्दी एक्टिव हो जाता है। इसी वजह से मेटाबॉलिज्म तुरंत काम करना शुरू करता है और शरीर आसानी से एनर्जी बनाता है। इससे डाइजेशन सुधरता है और गैस या भारीपन जैसी परेशानियां कम होती हैं। फेफड़ों के लिए फायदेमंद साफ हवा फेफड़ों को मजबूत बनाती है और शरीर जल्दी डिटॉक्स होता है। वॉक के बाद मन हल्का महसूस होता है और दिन की शुरुआत पॉजिटिव तरीके से होती है। सुबह वॉक करने के फायदे सुबह की वॉक इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इस समय हवा में धूल और प्रदूषण कम होता है। तेज चाल से चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिल मजबूत होता है. सुबह की हल्की धूप से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है. सुबह की वॉक दिमाग को भी शांत करती है और तनाव कम करती है, इसलिए दिनभर मूड अच्छा रहता है और थकान भी कम होती है। कितने समय तक वॉक करें अगर आप वॉक की शुरुआत कर रहे हैं तो पहले 10 मिनट चलें और कुछ दिनों बाद इसे 25–30 मिनट तक बढ़ा दें। तेज चाल से चलना ज्यादा असरदार होता है, लेकिन जरूरत पड़े तो बीच में हल्की चाल से ब्रेक ले सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि इसे रोज करें। नियमित वॉक कम समय में भी अच्छा असर दिखाती है। वॉक करने से होने वाले फायदे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होना सुबह की वॉक डायबिटीज के खतरे को कम करती है और हाई बीपी को कंट्रोल में रखती है। वज़न कम होना यह वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करती है। हार्ट के लिए फायदेमंद दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है और तनाव या एंग्जायटी जैसे मामलों में भी राहत मिलती है। पाचन के लिए फायदेमंद सुबह की वॉक पाचन को ठीक करती है, जिससे कब्ज और ब्लोटिंग जैसी आम दिक्कतें दूर होती हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर