गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हमारे शिक्षक ही हैं स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा की धुरी: डॉ धन सिंह रावत

None 2023-08-05 01:44:51
हमारे शिक्षक ही हैं स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा की धुरी: डॉ धन सिंह रावत

स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई का बेहतर माहौल प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी

शिक्षा निदेशालय में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मांगों व समस्याओं पर हुई चर्चा

रिपोर्ट-एस.आलम अंसारी 

देहरादून: प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता की धुरी हमारे शिक्षक ही हैं। हमारी सरकार में गुरूजनों को पूरा सम्मान दिया जाता है। उनके शिक्षण व बच्चों के भविष्य निर्माण की प्रतिबद्धता से ही शिक्षा के मूल उद्देश्यों को हासिल किया जा सकेगा। यह बात उन्होंने राजकीय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कही।

शिक्षा निदेशालय सभागार में आयोजित बैठक में राजकीय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियो को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जो भी संभव होगा उसे पूरा किया जाएगा। इस मौके पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली समेत अन्य प्रदाधिकारियों ने मा मंत्री के समक्ष स्कूलों के कोटिकरण, पदोनत्ति, चयन, प्रोन्नत वेतनमान, विसंगतियां, अवकाश, सीसीएल का लाभ, पुरानी पेंशन बहाली, ऑनलाइन परीक्षाओं का दबाव कम करने, ब्लाक स्तर पर अधिकारियों की कमी, कला संगीत व व्यायाम को मुख्य विषय बनाने, पदों का सृजन, पत्राचार की जटिलताओं का सरलीकरण समेत अन्य मांगें रखी और बाकायदा मांग पत्र भी सौंपा।साथ ही शिक्षा मंत्री ने प्रांतीय कार्यकारिणी से कलस्टर स्कूल व पीएमश्री स्कलों के लिए भी माहौल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र हित ही हम सबके लिए सर्वोपरि है। खेलकूद से लेकर अन्य कार्यक्रमों का सभी विभाग कलेंडर बना लें। वर्ष भर में 220 दिन स्कूलों में पढ़ाई हर हाल में होनी चाहिए। बैठक में आपदा के मद्देजनर 10 दिन का अवकाश को लेकर भी चर्चा हुई। 

रिक्त पद वाले स्कूलों में प्रधानाचार्य को दिया जा रहा पीरियड वार नियुक्ति अधिकार 

प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने कहा कि जिन स्कूलों में अभी टीचरों पद रिक्त हैं, वहां प्रधानाचार्यों को रिटायर शिक्षक या योग्य अभ्यर्थी को केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर पीरियड वार नियुक्ति अधिकार भी दिया जा रहा है। ताकि पढ़ाई प्रभावित ना हो। स्कूलों में फर्नीचर से लेकर स्कूल भवन तक सब दुरूस्त कर दिए जाएंगे। आप शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस रखें। उन्होंने कहा कि देश में हम अभी 18वें स्थान पर हैं। आने वाले दो सालों में हमारा प्रदेश देश के टॉप दस राज्यों में शामिल होगा। सभी को इसके लिए प्रयास करने होंगे।इस मौके सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी समेत विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-5-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun  5   August 23 E-PAPER 

पदाधिकारी बोले, पहली बार मिला यह अवसर

राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत के नेतृत्व कौशल व सकारात्मक सोच की गदगद भाव से प्रशंसा की है। बैठक में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि बीते छह सालों में पहली बार प्रांतीय कार्यकारिणी को अपने मंत्री के साथ बैठ खुलकर अपने विचार रखने का अवसर मिला है। समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर