गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

फेड रिजर्व के ऊंची ब्याज दर के संकेत से शेयर बाजार में हाहाकार

None • 2023-09-21 16:48:10
फेड रिजर्व के ऊंची ब्याज दर के संकेत से शेयर बाजार में हाहाकार

विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर चौतरफा बिकवाली करने से शेयर बाजार में आज भी हाहाकार रहा

मुंबई । अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US central bank Federal Reserve) के लंबे समय तक ब्याज की दर ऊंची बने रहने के संकेत से विश्व बाजार (world market) में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर चौतरफा बिकवाली करने से शेयर बाजार (stock market) में आज भी हाहाकार रहा।

बीएसई (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 570.60 अंक अर्थात 0.85 प्रतिशत का गोता लगाकर 66230.24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 159.05 अंक यानी 0.8 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19742.35 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई (BSE) का मिडकैप 0.99 प्रतिशत टूटकर 31,992.41 अंक और स्मॉलकैप 0.98 प्रतिशत लुढ़ककर 37,043.75 अंक पर रहा।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इस दौरान बीएसई (BSE) में कुल 3793 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2337 में गिरावट जबकि 1317 में तेजी रही वहीं 139 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियां लाल जबकि शेष 16 हरे निशान पर रही।
बीएसई (BSE) में टेक समूह की 0.06 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष 19 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.75, सीडी 1.00, ऊर्जा 0.63, एफएमसीजी 0.58, वित्तीय सेवाएं 1.35, हेल्थकेयर 0.77, इंडस्ट्रियल्स 0.67, आईटी 0.07, दूरसंचार 0.60, यूटिलिटीज 0.97, ऑटो 1.58, बैंकिंग 1.75, कैपिटल गुड्स 0.53, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.42, धातु 0.73, तेल एवं गैस 0.30, पावर 0.90, रियल्टी 1.16 और सर्विसेज समूह के शेय 0.11 प्रतिशत लुढ़क गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.65, जर्मनी का डैक्स 1.11, जापान का निक्केई 1.37, हांगकांग का हैंगसेंग 1.29 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.77 प्रतिशत की गिरावट रही।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर