पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला – सिंधु जल समझौता निलंबित, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद। जानिए सभी फैसले।
New Delhi, (Shah Times) । जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम की वादियों में खून की होली खेली गई। निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले ने न केवल भारत को झकझोर कर रख दिया, बल्कि एक बार फिर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की क्रूरता को उजागर कर दिया।
इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए। यह हमला केवल एक आतंकी कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता पर हमला था। ऐसे में भारत सरकार ने जो रुख अपनाया, वह साहसिक, निर्णायक और संदेश देने वाला है।
इस हमले की वैश्विक स्तर पर कड़ी निंदा हुई है। अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई और ईरान जैसे देशों ने भारत के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का प्रधानमंत्री मोदी को फोन करना और भारत के साथ खड़े होने का भरोसा देना भारत की वैश्विक कूटनीतिक ताकत को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर तुरंत दिल्ली लौटकर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सुरक्षा समीक्षा की।
भारत ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंक के किसी भी स्वरूप को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह फैसला केवल पाकिस्तान को चेतावनी नहीं, बल्कि एक नये भारत की नीति का उद्घोष है – "आतंक के लिए शून्य सहनशीलता और जवाबी कार्रवाई में कोई संकोच नहीं।"
मोदी सरकार का यह कदम ऐतिहासिक है, निर्णायक है और आने वाले समय में भारत की सुरक्षा नीति की नींव को और मजबूत करेगा।
PahalgamAttack, #IndiaStrikesBack, #ModiGovernment, #IndusWaterTreaty, #VisaBan, #TerrorismInKashmir, #IndiaPakistanTension, #NationalSecurity, #ZeroTolerance, #IndianDiplomacy, #AttariBorder, #PakistaniDiplomatsExpelled, #IndiaFightsTerror

Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।