गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पहलगाम: आतंकी आदिल की मां बोलीं "अगर वह जिंदा है तो गोली मार दो"

None 2025-04-25 15:00:06
पहलगाम: आतंकी आदिल की मां बोलीं "अगर वह जिंदा है तो गोली मार दो"

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने कहा, "अगर वह जिंदा है तो उसे गोली मार दो।" मां का भावुक बयान सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बीच सामने आया

श्रीनगर (शाह टाइम) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद जहां सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है, वहीं अब हमले में कथित रूप से शामिल आतंकी आदिल हुसैन ठोकर की मां शहजादा बानो का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि अगर आदिल इस हमले में शामिल है और जिंदा है, तो उसे गोली मार दी जाए। उनका यह बयान सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बीच एक बड़ी भावनात्मक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

https://shahtimesnews.com/gautam-gambhir-got-threatened-to-kill-delhi-police/

मां बोलीं- "2018 के बाद से कोई संपर्क नहीं, एनकाउंटर कर दो"
शहजादा बानो ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आदिल 2018 में घर से चला गया था और उसके बाद से अब तक उसका कोई अता-पता नहीं है। न कभी उसने फोन किया, न घर आया। हमें भी नहीं पता कि वह कहां है और क्या कर रहा है। अगर वह इस हमले में शामिल है, तो सुरक्षाबल उसे मार गिराएं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर उसने निर्दोष लोगों की जान ली है, तो उसे कोई माफी नहीं मिलनी चाहिए। सुरक्षाबलों को अधिकार है कि वे जो जरूरी समझें, वह कदम उठाएं। अगर एनकाउंटर करना है, तो करिए।"

"सरेंडर कर दे, तकलीफ हो रही है"
मां ने भावुक होकर कहा, "अगर आदिल जिंदा है तो मैं उसे कहना चाहती हूं कि वह सरेंडर कर दे। उसकी वजह से हमें शर्मिंदगी और तकलीफ झेलनी पड़ रही है।" शहजादा बानो ने बताया कि गुरुवार की शाम को सुरक्षाबल उनके घर आए थे और उन्हें एक तस्वीर दिखाई, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह आदिल नहीं है।

पाकिस्तान जाकर ली थी ट्रेनिंग, अब फरार
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आदिल 2018 में पाकिस्तान गया था जहां उसने आतंकी ट्रेनिंग ली। इसके बाद वह जम्मू-कश्मीर लौट आया और तब से फरार चल रहा है। माना जा रहा है कि हाल ही में पहलगाम के बैसरन वैली में हुए आतंकी हमले में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह इलाका अनंतनाग जिले में आता है, जहां आदिल का पैतृक निवास है।

26 लोगों की गई जान, जांच तेज
बैसरन वैली अटैक में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिनमें कई टूरिस्ट भी शामिल थे। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने इस हमले की जांच तेज कर दी है और तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं, जिनमें एक स्केच आदिल का बताया जा रहा है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और आदिल की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

आदिल की मां का बयान
इस मामले ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि आतंकवाद सिर्फ समाज और देश को ही नहीं, बल्कि आतंकी के परिवार को भी अंदर से तोड़ देता है। आदिल की मां का बयान उस दर्द और असहायता को बयां करता है, जो किसी भी मां के लिए सबसे बड़ा अभिशाप होता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर