गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को दी 4 विकेट से मात

None 2023-07-20 16:26:30
पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को दी 4 विकेट से मात

पाकिस्तान ने शकील के दोहरे शतक के दम पर 149 रन की बढ़त हासिल कर ली, जिससे श्रीलंका उभर नहीं सका

पाकिस्तान ने 1 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में जीत दर्ज की

गाले। वामहस्त बल्लेबाज़ सऊद शकील (208 नाबाद) के दोहरे शतक और इमाम उल हक (Imam-ul-Haq) (50 नाबाद) के अर्द्धशतक की बदौलत पाकिस्तान (Pakistan) ने गुरुवार को पहले टेस्ट में श्रीलंका (Sri Lanka) को चार विकेट से मात दे दी।

श्रीलंका (Sri Lanka) ने पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। मेहमान टीम ने यह लक्ष्य पांचवें दिन छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान (Pakistan) ने पूरे 365 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में जीत दर्ज की है, जबकि उसकी पिछली टेस्ट जीत 20 जुलाई 2022 को श्रीलंका के विरुद्ध ही आयी थी इमाम ने दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजी की अगुवाई करते हुए नाबाद 50 रन बनाये। उनकी 84 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पाकिस्तान (Pakistan) ने चौथे दिन स्कोर को 48/3 से आगे बढ़ाते हुए तेजी से रन बटोरने की कोशिश की। इस प्रयास में कप्तान बाबर आज़म 28 गेंद पर पांच चौकों सहित 24 रन बनाकर आउट हो गये, जबकि पहली पारी में दोहरा शतक ठोकने वाले शकील 38 गेंद पर छह चौकों की सहायता से 30 रन ही बना सके। इन दोनों विकेटों के पतन तक हालांकि पाकिस्तान (Pakistan) लक्ष्य के करीब पहुंच चुका था। इमाम ने पारी की 84वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। सरफराज़ अहमद (एक रन) लक्ष्य के बेहद करीब आकर आउट हुए, लेकिन अगली ही गेंद पर आग़ा सलमान ने छक्का जड़कर पाकिस्तान (Pakistan) को जीत दिला दी।

इससे पूर्व, श्रीलंका (Sri Lanka) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धनन्जय डी सिल्वा (122) के शतक की बदौलत पहली पारी में 312 रन बनाये। पाकिस्तान (Pakistan) ने हालांकि शकील के दोहरे शतक के दम पर 149 रन की बढ़त हासिल कर ली, जिससे श्रीलंका (Sri Lanka) उभर नहीं सका। पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका (Sri Lanka) अब 24 जुलाई से दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर