गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

पाकिस्तान ने सीमा हैदर के बच्चों को वापस अपने देश लाने की मांग की

None • 2024-06-11 16:26:54
पाकिस्तान ने सीमा हैदर के बच्चों को वापस अपने देश लाने की मांग की

सीमा हैदर के बच्चों को अपने मुल्क में वापस लाने की मांग के मद्देनजर पाकिस्तान के बाल अधिकार आयोग ने लिखा पत्र

~Neelam Saini 

नई दिल्ली,( Shah Times)।पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी। वर्तमान समय में भी किसी न किसी बात को लेकर सीमा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी के चलते अब सीमा हैदर विवाद में अब पाकिस्‍तान कूद पड़ा है और उसने भारत से गुलाम हैदर के बच्‍चों को वापस भेजने की मांग की है। 

पाकिस्‍तान के बच्‍चों के अधिकार से जुड़े निकाय ने भारत से तत्‍काल गुलाम हैदर के 4 बच्‍चों को वापस भेजने की मांग की है। पाकिस्‍तानी टीवी चैनल एआरवाई ने इसका खुलासा किया है। इससे पहले गुलाम हैदर ने पाकिस्‍तान की शहबाज शरीफ सरकार से गुहार लगाई थी कि वह बच्‍चों को भारत से वापस लाने में मदद करे। सीमा हैदर अपने 4 बच्‍चों को लेकर नेपाल के रास्‍ते भारत आ गई थी और अपने भारतीय प्रेमी सचिन से शादी कर ली थी। गुलाम हैदर ने भारत में मुकदमा भी कर रखा है। पाकिस्‍तान के बच्‍चों के अधिकार से जुडे़ राष्‍ट्रीय आयोग ने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि गुलाम हैदर के बच्‍चों को सुरक्षित तरीके से वापस लाया जाए। गुलाम हैदर अभी भी पाकिस्‍तान में मौजूद है और भारत आने की तैयारी कर रहा है। 

https://www.instagram.com/reel/C8EmuTiPFeH/?igsh=ZzUzOTdodWFoOHlv

आपको बता दें कि सीमा हैदर पबजी खेलते हुए भारत के सचिन से संपर्क में आई थी और प्‍यार कर बैठी। 27 साल की सीमा हैदर ने नेपाल के रास्‍ते भारत में घुसने के बाद सचिन मीणा से शादी कर ली थी। सीमा और सचिन दोनों ही अभी ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं। 

दरअसल सीमा हैदर को 4 जुलाई 2023 को अरेस्‍ट किया गया था। उस पर बिना वीजा भारत में प्रवेश करने का आरोप था। भारत के विदेश मंत्रालय ने पिछले दिनों कहा था कि वह इस मामले की जांच कर रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि सीमा हैदर को कोर्ट के सामने पेश किया गया है और उसे जमानत मिली हुई है। बता दें कि सीमा हैदर ने साफ कह दिया है कि वह अपने बच्‍चों को पाकिस्‍तान नहीं जाने देगी। उसने कहा कि पाकिस्‍तान में बच्‍चों की जान को खतरा है। वहीं गुलाम हैदर ने भी भारतीय कोर्ट में मुकदमा कर रखा है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर