गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

None 2023-09-01 14:42:37
पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

जाली दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड हासिल करने की कोशिश के दौरान यह मामला बेनकाब

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad) में अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान (Pakistan) में खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa province) प्रांत के निवासी फियाज अहमद (Fiyaz Ahmed) (24) को पिछले नौ महीनों से शहर के बहादुरपुरा थाना क्षेत्र में किशनबाग में अपनी सास के घर में अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उसके जाली दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड प्राप्त करने के प्रयास के दौरान यह मामला सामने आया। उसी दौरान, स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

गौरतलब है कि फियाज सिलाई उद्योग में रोजगार के लिए दिसंबर 2018 में दुबई गया था, वहां पर उसकी मुलाकात किशनबाग निवासी नाहा फातिमा (29) से हुई। जिसके बाद, उन्होंने 2019 में शादी कर ली। लगभग एक साल पहले फातिमा दुबई से हैदराबाद लौट आई और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी, जबकि फियाज़ वापस पाकिस्तान (Pakistan) चला गया।

फातिमा के माता-पिता फियाज के पास पाकिस्तान पहुंचे और उनसे हैदराबाद आने का आग्रह किया। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि वे आधार कार्ड जैसे पहचान दस्तावेज प्राप्त करने सहित आवश्यक व्यवस्था की सुविधा प्रदान करेंगे। उनके आश्वासन पर भरोसा करते हुए, फियाज़ ने फातिमा के माता-पिता की सहायता से वर्ष 2022 में नेपाल के माध्यम से भारत आया। फातिमा के माता-पिता अधिकारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

#ShahTimes

=

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर