शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

पहलगाम: बेतिया में सड़क पर बिछाया गया पाकिस्तानी झंडा

None • 2025-05-05 14:29:51
पहलगाम: बेतिया में सड़क पर बिछाया गया पाकिस्तानी झंडा

बिहार के बेतिया में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बिछाया गया। पुलिस ने झंडा जब्त कर जांच शुरू की। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल।

बिहार (शाह टाइम्स) बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बिछा दिया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घरदान पोखरा चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन रविवार देर रात या सोमवार तड़के किया गया, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे को जब्त कर लिया।

https://shahtimesnews.com/large-accident-averted-from-runway-trained-aircraft-collided-with-a-boundary-wall/

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह विरोध पाकिस्तान के खिलाफ किया गया प्रतीत होता है, हालांकि विरोध का तरीका विवादास्पद माना जा रहा है। सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि झंडा किसने और क्यों लगाया।

एसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों से बात की गई है और उन्हें समझाया गया है कि विरोध प्रकट करने के सकारात्मक और वैधानिक तरीके होते हैं। सड़क पर झंडा बिछाना सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर सकता है और इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका रहती है।

घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग इसे आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा और पाकिस्तान के प्रति नाराजगी प्रकट करने का तरीका बता रहे हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री साझा करने से परहेज करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए एक भीषण आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर