गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जोरदार धमाकों और भारी गोलीबारी से दहल उठा पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट

None 2024-03-20 19:06:38
जोरदार धमाकों और भारी गोलीबारी से दहल उठा पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट

ग्वादर पोर्ट  महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का हिस्सा है, जो बीजिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का केंद्रबिंदु है

नई दिल्ली, (Shah Times)।पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह पर अज्ञात हमलावरों ने जबरदस्त गोलीबारी की है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकों और विस्फोटकों से लैस अज्ञात हमलावर अचानक से पाकिस्तान में ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी (GPA) परिसर घुस गए और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी है।

कथित तौर पर हमलावर पोर्ट के अंदर स्थित इमारत में घुस गए हैं. स्थानीय सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी है और कहा जा रहा है कि दो बंदूकधारी भी इस दौरान मारे गए हैं।

परिसर के अंदर से जोरदार धमाकों और जबरदस्त फायरिंग आसपास का इलाका दहल गया है. जीपीए पाकिस्तान के तीसरे सबसे बड़े बंदरगाह के निर्माण स्थल ग्वादर बंदरगाह की मेजबानी के अलावा विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों के केंद्र के रूप में कार्य करता है. यह हमला ग्वादर बंदरगाह पर हुआ, जहां चीनी इंजीनियर वर्तमान में व्यापक निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।

 ग्वादर पोर्ट  महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है, जो बीजिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का केंद्रबिंदु है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर