गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने गाजा नरसंहार के मद्देनजर नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

None 2024-06-16 16:59:58
फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने गाजा नरसंहार के मद्देनजर नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद मुस्तफा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। खत के जरिए उन्होंने पीएम मोदी से गाज़ा में चल रहे नरसंहार को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा की ग्लोबल लीडर भारत गाजा में चल रहे नरसंहार को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

~Neelam Saini


नई दिल्ली,( Shah Times) । फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद मुस्तफा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। खत के जरिए उन्होंने पीएम मोदी से गाज़ा में चल रहे नरसंहार को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा की ग्लोबल लीडर भारत गाजा में चल रहे नरसंहार को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह जरूरी है कि भारत गाजा में तुरंत सीजफायर के लिए सभी डिप्लोमैटिक चैनल का प्रयोग करे। Inki

फिलिस्तीनी PM ने कहा की भारत को गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर फिलिस्तीनियों की सुरक्षा और उन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। दरअसल भारत ने फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों के प्रति लगातार अपना योगदान दिया है।

बता दें कि फिलिस्तीन की ओर से पीएम मोदी को ये पत्र 12 जून को लिखा गया था। जिसमें ये भी लिखा गया है कि फिलिस्तीन फिलिस्तीनी मुद्दे और फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन और एकजुटता की प्रशंसा करता है।

दरअसल साल 2023 में 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकवादियो ने दक्षिणी इज़राइल पर अचानक हमला कर दिया था। जिसमें करीब 1200 इजरायल नागरिकों की मौत हो गई थी और 250 से ज्यादा लोगों को हमास बंधक बनाकर अपने साथ गाज़ा ले गया था। हमास के इस हमले के तुरंत बाद इजरायल ने गाज़ा में युद्ध छेड़ दिया जो 8 महीने से लगातार जारी है।

आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में हुए वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ के दूसरे समिट में PM मोदी ने कहा था कि भारत ने पहले भी 7 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले की निंदा की थी। हमने हमेशा बातचीत और कूटनीति से मामले सुलझाने पर जोर दिया है। हम इजराइल-हमास की लड़ाई में नागरिकों की मौत होने की निंदा करते हैं। जिसके बाद मार्च में भारत के NSA अजीत डोभाल ने इजराइल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने PM नेतन्याहू से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच इजराइली बंधकों की रिहाई और गाज़ा में मानवीय मदद पहुंचाने पर भी बातचीत हुई थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर