शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $63165 ▲ 1.64%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पंडित प्रदीप मिश्रा ने वृंदावन में नाक रगड़कर माफी मांगी ?

None 2024-06-29 20:18:57
पंडित प्रदीप मिश्रा ने वृंदावन में नाक रगड़कर माफी मांगी ?

राधा रानी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को नाक रगड़कर माफी मांगी है। पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार को बरसाना पहुंचे थे।

Mathura,(Shah Times)। राधा रानी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को नाक रगड़कर माफी मांगी है। पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार को बरसाना पहुंचे थे। यहां उन्होंने राधा रानी के मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी। इसके बाद वह राधा रानी के मंदिर में दंडवत हो गए।

पंडित प्रदीप मिश्रा को मिल रही लगातार धमकियों के कारण राधारानी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। माफी मांगने के बाद उन्होंने कहा कि मैं ब्रजवासियों के प्रेम के कारण यहां पहुंचा हूं।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- "मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो उसके लिए माफी मांगता हूं। मैं ब्रजवासियों के चरणों में दंडवत माफी मांगता हूं। मैं लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा सभी से निवेदन है कि कोई किसी को अपशब्द नहीं कहे केवल राधे-राधे और महादेव कहें।

संतो ने चार दिन के अंदर माफी मांगने की दी थी चेतावनी

राधारानी विवाद पर मथुरा महापंचायत में संतों ने पंडित प्रदीप मिश्रा से माफी मांगने की बात कही थी। पंचायत ने कहा था कि वह चार दिन में बरसाना आकर माफी मांगे लें। संतों ने कहा था कि हम बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करा रहे हैं लेकिन अगर प्रदीप मिश्रा ने चार दिनों के अंदर माफी नहीं मांगी तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

https://www.instagram.com/reel/C8y-efOvOWW/?igsh=MWlwZnQwNmZuOG41cw==

प्रेमानंद महाराज ने भी लगाई थी लताड़

राधारानी पर की गई टिप्पणी पर प्रेमानंद महाराज ने भी पंडित प्रदीप मिश्रा को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि शास्त्रों का ज्ञान नहीं है। हालांकि बाद में यह कहा गया कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज के बीच सुलह कराई थी।

क्या कहा था प्रेमानंद महाराज जी ने


प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह कह रहे थे कि ऐसे लोगों से भागवत कथा नहीं सुननी चाहिए। इससे नरक की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जिनकी वाणी से प्रभु की यश की बात सुनने को मिले, उन्हीं से कथा श्रवण करें। बिना जानें ब्रह्म तत्व के बारे में न बोले। भोली भाली किशोरी के बारे में ऐसी बात न करें। तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा। श्रीजी के बारे में होश में बोलना। तुम्हारा राधा को अभी जानते कहां हो।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर