गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

संभल के एक घर में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप 

None 2024-02-23 10:11:32
संभल के एक घर में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप 

संभल/भूपेन्द्र सिंह,(Shah Times)। जनपद संभल में तेंदुए घर में घुस गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने साढ़े तीन घंटे तक मशक्कत कर किसी तरह तेंदुए को पकड़ा। इस दौरान तेंदुए का पंजा लगने से सीओ संभल अनुज चौधरी घायल हो गये। और आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा में ग्रामीण रामकुमार के मकान में गुरुवार सुबह तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ को देखकर घर में काम कर रहे परिवार के लोग भाग खड़े हुए। परिवार के सभी लोग जान बचाने के लिए एक कमरे में बंद हो गए। वहीं मकान के आंगन में बंध रहे पशु भी तेंदुए के डर से सहम गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण  वहां पहुंचे और मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।     तेंदुए से बचने को परिवार के घर के अन्दर बंद हों गए थें। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान तेंदुए के हमले में सीओ घायल हो गए।वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कब्जे में लिया। फिलहाल गांव में डर का माहौल है।

https://youtu.be/f6LgUjq_Yc0?si=RhJqyggK-ZfwUbDb

हयात नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर धतरा निवासी राम कुमार के घर में गुरुवार सुबह 8:20 लगभग बजे एक तेंदुआ घुस आया। उस समय परिवार के लोग घर के कामकाज निपटा रहे थे। परिवार के लोगों की नज़र जैसे ही बरामदे में चारपाई के नीचे बैठे तेंदुए पर पड़ी तो घबराकर कुछ लोग बाहर की ओर दौड़े।जबकि परिवार की महिलाएं कमरे के अन्दर बंद हों गए।

रामकुमार के घर में तेंदुए की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हाथों में लाठियां लेकर लोग घर की छत पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिलते ही हयात नगर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जबकि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए ने सी ओ पर हमला बोलकर किया घायल। वहीं संभल सदर सीओ अनुज कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंचे।इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चलाया। इस दौरान तेंदुए को पकड़ने के दौरान तेंदुए ने सीओ अनुज कुमार चौधरी पर अटैक कर दिया। जिससे उनका पैर लहूलुहान हो गया।

 हालांकि काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा गया तेंदुए का लाइव रेस्क्यू कैमरे में क़ैद हुआ है। इस दौरान वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। तेंदुए को पकड़ने गई टीम के पास बेहोशी का इंजेक्शन नहीं था,जिस वजह से चारपाई को उल्टा कर पुलिस की भारी भरकम टीम ने उसे दबाकर कब्जे में किया काफी देर बाद बेहोशी का इंजेक्शन मंगा कर तेंदुए को लगाया गया। तब कहीं जाकर वह बेहोश हुआ और वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया इस दौरान लोगों में डर का माहौल साफ देखा गया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर