शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पैट कमिंस ने कहा हर आधे घंटे में याद आता है कि अभी-अभी विश्व कप जीता है

None 2023-11-22 14:24:46
पैट कमिंस ने कहा हर आधे घंटे में याद आता है कि अभी-अभी विश्व कप जीता है

सिडनी । आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप (ICC ODI Cricket World Cup) का खिताब जीतकर बुधवार को स्वदेश पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat cummins) ने कहा कि हर आधे घंटे में याद आता है कि आपने अभी-अभी विश्व कप (world Cup) जीता है और आप फिर से उत्साहित हो जाते हैं।

चश्मा पहने कमिंस ने सिडनी हवाई अड्डे (sydney airport) पर कहा, “हर आधे घंटे या उसके बाद आपको याद आता है कि आपने अभी-अभी विश्व कप जीता है और आप फिर से उत्साहित हो जाते हैं। हम अभी भी चर्चा कर रहे हैं। यह एक बड़ा साल रहा है। इससे भी बढ़कर, यह आश्चर्यजनक रहा है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी विरासत बनाई है। एक विश्वकप, आपको हर चार साल में केवल एक मौका मिलता है और विशेष रूप से भारत जैसी जगह पर खेलना कठिन है।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा एक विदेशी एशेज श्रृंखला, एक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप भी शामिल है। हम इससे बेहतर योजना नहीं बना सकते थे। इसलिए काफी संतुष्ट समूह है।”

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

कमिंस और कुछ खिलाड़ियों को 14 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट समर (australia's test summer) शुरू होने से पहले आराम दिया गया। लेकिन फाइनल में भाग लेने वाले पांच खिलाड़ियों के लिए गुरुवार को भारत के खिलाफ शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की टी-20 सीरीज (T-20 series) के लिए तैयारी करना कठिन काम होगा।

मेलबर्न पहुंचे ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने मुस्कुराते हुए कहा, “हेडी निश्चित रूप से चोटिल थे, मुझे यकीन नहीं है कि वह इस तरह का खेल खेलेगा। मैं कोई चयनकर्ता या कोच नहीं हूं लेकिन अगर वह इस तरह खेला है तो यह एक चमत्कार है।

https://shahtimesnews.com/retired-ips-sulkhan-singh-formed-a-political-party/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर