गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पटौदी कोर्ट ने माेनू मानेसर को भेजा चार दिन की पुलिस रिमांड पर

None 2023-10-07 16:58:36
पटौदी कोर्ट ने माेनू मानेसर को भेजा चार दिन की पुलिस रिमांड पर

गुरूग्राम। राजस्थान (Rajasthan) की अजमेर जेल (Ajmer Jail) से हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) लाये गये मोनू मानेसर (Monu Manesar) को पटौदी की अदालत ने शनिवार को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।

हरियाणा पुलिस (Haryana Police) इससे पहले आज ही माेनू को राजस्थान (Rajasthan) से लेकर आई और उसे पटौदी (Pataudi) की अदालत में पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा पहरे में पेश किया।

अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मोनू मानेसर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

हरियाणा पुलिस (Haryana Police) को माेनू गत फरवरी में पटौदी में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले के अलावा गैंगस्टर लॉरेंस से वीडियो कॉल पर हुई उसकी बातचीत को लेकर वांछित है। पुलिस अब मोनू से पूछताछ करेगी।
उल्लेखनीय है कि नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले में मोनू मानेसर (Monu Manesar) राजस्थान (Rajasthan) की अजमेर जेल में बंद था तथा उसके एक अन्य मामले में नामजद होने के कारण हरियाणा पुलिस उसे आज ही वहां से लेकर यहां आई थी।

उसकी यह पेशी गुरुग्राम (Gurugram) के पटौदी इलाके में गत सात फरवरी को हुई फायरिंग को लेकर दर्ज मामले में हुई। मोनू के खिलाफ इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर