गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

पटवारी भर्ती परीक्षा संदेह के घेरे में, नियुक्तियों पर लगी रोक

None • 2023-07-14 13:52:38
पटवारी भर्ती परीक्षा संदेह के घेरे में, नियुक्तियों पर लगी रोक

मुख्यमंत्री ने पटवारी भर्ती परीक्षा के आधार पर होने वाली नियुक्तियों पर लगाई रोक परीक्षा परिणाम में एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पटवारी भर्ती (Patwari Recruitment ) परीक्षा के परिणाम संदेह के घेरे में आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इस परीक्षा के आधार पर होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2, उप समूह-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोकी जा रही हैं। सेन्टर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा।

दरअसल ये पूरा विवाद ग्वालियर के एक सेंटर से जुड़ा है। इस सेंटर से परीक्षा देने वाले सात बच्चों ने परीक्षा परिणाम में टॉप किया। इनके हस्ताक्षरों पर भी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल उठाए। गुरुवार को इस मामले में कांग्रेस ने समूचे प्रदेश में प्रदर्शन भी किया था। इससे पहले कांग्रेस के शीर्षस्थ नेतृत्व ने भी इस पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किए थे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने इस पर ट्वीट किए थे। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोक संबंधित ट्वीट आने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित समूह-2, उप समूह-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम में धांधली के समाचार सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने नियुक्तियां रोकने का फैसला कर, यह स्वीकार कर लिया है कि इन परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली और घोटाला हुआ है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से कहा कि कोई भी फैसला ऐसा होना चाहिए जिसमें अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं हो। नियुक्तियां रोकना एक बात है और असली दोषियों को पकड़ना दूसरी बात है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मार्च- अप्रैल 2023 में समूह-2, समूह-4 के लिए एवं पटवारी पद के लिये आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा के परिणाम में आठ हजार 617 पद की मेरिट सूची 30 जून को जारी की गई थी।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर