गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तेज तर्रार छवि के माने जाने वाले पीसीएस अफसर हरक सिंह रावत का निधन

None 2024-03-17 21:44:08
तेज तर्रार छवि के माने जाने वाले पीसीएस अफसर हरक सिंह रावत का निधन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुख,हरक सिंह रावत पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे

देहरादून,(Shah Times,) । उत्तराखंड में तेज तर्रार छवि के माने जाने वाले पीसीएस अफसर हरक सिंह रावत का निधन हो गया है। रविवार सुबह देहरादून के निरंजनपुर स्थित अपने आवास में हरक सिंह ने अंतिम सांस ली। मूल रूप से चमोली जिले के रहने वाले हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में काम किया, वो अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपर सचिव हरक सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक जताया है। हरक सिंह रावत ने पिछले कई सालों तक गढ़वाल मंडल में अपर आयुक्त के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली। हरक सिंह रावत पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। कई सालों से उनका दिल्ली और मुंबई में इलाज चल रहा था।

 पिछले दिनों पीसीएस संगठन की बैठक के दौरान भी वो यहां पहुंचे थे और तमाम पीसीएस अफसर से उन्होंने मुलाकात की थी। हालांकि, बीमार होने के बाद से ही वो इधर-उधर जाने और चलने फिरने में परेशानी महसूस कर रहे थे।

हरक सिंह रावत ने देहरादून में भी नगर निगम में बतौर सीनियर अफसर काम किया, इसके अलावा पौड़ी समेत दूसरे कई जिलों में भी उनकी तैनाती रही। हरक सिंह रावत को कड़े फैसले लेने के लिए भी जाना जाता था। एक हंसमुख और मिलनसार अफसर के रूप में लोग उन्हें जानते थे। हरक सिंह रावत के निधन के बाद ब्यूरोक्रेसी में भी शोक की लहर है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर