गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ऑपरेशन सिंदूर: मिसाइलों की गूंज से दहला इलाका,POK के लोगों ने सुनाई आपबीती

None 2025-05-07 14:41:15
ऑपरेशन सिंदूर: मिसाइलों की गूंज से दहला इलाका,POK के लोगों ने सुनाई आपबीती

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत POK में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। जैश और लश्कर के नौ कैंप तबाह, स्थानीय लोगों ने सुनाई आपबीती।

नई दिल्ली/इस्लामाबाद (शाह टाइम्स) भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकियों के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने विशेष हथियारों और मिसाइलों का इस्तेमाल कर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे आतंकी संगठनों के कई ठिकानों को निशाना बनाया।

POK में मिसाइलों की बारिश, मुजफ्फराबाद बना युद्ध का मैदान

हमले का सबसे बड़ा असर POK के मुजफ्फराबाद में देखा गया, जहां भारतीय सेना ने बिलाल मस्जिद को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागीं। स्थानीय निवासी अहमद अब्बासी ने बताया कि “रात को अचानक जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। एक के बाद एक मिसाइलों से पूरा इलाका हिल गया। मस्जिद और मदरसा दोनों पूरी तरह तबाह हो गए।” अब्बासी ने हथियारों के टुकड़े दिखाकर हमले के सबूत भी पेश किए।

लश्कर का ट्रेनिंग कैंप बना निशाना, बड़ी संख्या में शव दफनाए गए

एनएआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने लश्कर-ए-तैयबा के शवाई नाला कैंप (बैत-उल-मुजाहिदीन) को भी ध्वस्त किया। यह कैंप मुंबई हमले के हमलावरों की ट्रेनिंग का प्रमुख केंद्र माना जाता है। हमले के बाद यहां बड़ी संख्या में शवों को दफनाया गया, हालांकि मारे गए आतंकियों की सटीक संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है।

https://shahtimesnews.com/jp-nadda-said-that-indias-karara-prahar-on-operation-sindoor-pakistan-if-we-tease-us-you-will-not-leave/

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की रणनीतिक और नैतिक कार्यवाही

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन पहलगाम हमले के दोषियों को सजा देने के लिए आवश्यक था। पाकिस्तान द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई न करने के बाद भारत ने यह कदम उठाया। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि “हमने न्याय की खातिर ऑपरेशन सिंदूर चलाया और नौ आतंकी शिविरों को पूरी तरह खत्म कर दिया।”

सावधानीपूर्वक चुने गए लक्ष्य, नागरिकों को नहीं पहुंचाई क्षति

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इस अभियान में अत्यधिक सतर्कता बरती और केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया। सेना ने यह स्पष्ट किया कि आम नागरिकों या पाकिस्तानी सेना पर कोई हमला नहीं किया गया। मंत्रालय ने यह भी कहा, “हम सच समझकर ही लक्ष्य चुनते हैं।”

सैन्य क्षमता को दिखाया
भारत की इस कार्रवाई से साफ है कि वह अब आतंकी हमलों का जवाब सख्ती से देने की नीति पर चल पड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को दिखाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश भी दिया कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर