गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुजफ्फरनगर: खालापार के जामिया नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल, नगर पालिका सभासदों की अनदेखी से जनता परेशान

None 2025-02-21 22:20:06
मुजफ्फरनगर: खालापार के जामिया नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल, नगर पालिका सभासदों की अनदेखी से जनता परेशान

"मुजफ्फरनगर के जामिया नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल! नालों की सफाई ठप, सड़कें टूटीं, जनता परेशान। स्थानीय निवासियों ने सांसद हरेंद्र मलिक, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई। प्रशासन कब करेगा कार्रवाई? जानें पूरी खबर!"

मुजफ्फरनगर,(Shah Times)। मुजफ्फरनगर शहर के खालापार स्थित जामिया नगर इलाके में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर पालिका के दो सभासदों की आपसी खींचतान और धींगा मस्ती के चलते नाली-नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। सड़क निर्माण कार्य भी ठप पड़ा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनता की शिकायतें अनसुनी, बढ़ा आक्रोश

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में पिछले कई महीनों से सफाई कार्य बाधित है। नालों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिससे आवाजाही भी मुश्किल हो गई है।

बार-बार नगर पालिका को शिकायतें देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मोहल्ले के लोग अब प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं और इस समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं।

https://youtu.be/T5UqFfU3Jdw?si=TOsgs0dqX8inahL2

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से लगाई गुहार

इलाके के मोहल्ला वासियों ने अब अपनी शिकायतों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का फैसला किया है। उन्होंने मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी, और नगर पालिका अध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया और सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

जल्द कार्रवाई की मांग

लोगों का कहना है कि नगर पालिका को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालों की सफाई एवं सड़क निर्माण का कार्य शुरू करना होगा। प्रशासन की लापरवाही से जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे अब और सहन नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर