गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल, मौसम विभाग ने किया हीटवेव का अलर्ट जारी

None 2024-05-19 20:03:41
भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल, मौसम विभाग ने किया हीटवेव का अलर्ट जारी

नई दिल्ली, नीलम सैनी (Shah Times)। देश की राजधानी दिल्ली का हाल भीषण गर्मी से बेहाल होना शुरू हो गया है। दिल्ली से सटे नोएडा गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तापमान 46-47 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

रविवार यानी 19 मई को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश दिल्ली राजस्थान हरियाणा जैसे राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच नोएडा के स्कूल भी गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में रविवार को 42° दर्ज किया गया है। प्रदेश में गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को परिषदीय स्कूलों में करीब 1 महीने के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार,राजस्थान,पंजाब,हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी गर्मी कहर बरपा रही है। मध्य प्रदेश में आज का तापमान 42° ओर उत्तराखंड का 43° दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर