37 वी पुण्यतिथि पर भामस ने किया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद
मेरठ,(Shah Times)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह की 37 वी पुण्यतिथि पर बागपत लोकसभा की सिवालखास विधानसभा के ग्राम पंचायत दबथुवा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के नेतृत्व मे समस्त ग्रामवासी व क्षेत्र वाशियो ने हवन पूजन कर पुष्पाजलि अर्पित की llइस दौरान भामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा के गांवों, किसानों, शोषितों और वंचितों पीड़ितों की तरक्की के लिए चौधरी चरण सिंह का योगदान अनुकरणीय रहा है।

..इसके आगे उन्होंने कहा कि गांवों, गरीबों व वंचितों के कल्याण के लिए उनके संघर्षों से अथाह प्रेरणा मिलती है. देश मे मोदी जी और प्रदेश मे योगी जी की डबल इंजन की सरकार उनके सपनों को सेवा भाव के साथ पूर्ण कर रही है llपंडित आदेश फौजी ने कहा के किसानो की लड़ाई व आंदोलन के अलावा चौधरी चरण सिंह जी ने महात्मा गांधी के साथ भी कई आंदोलनों में रहे. उन्होंने साल 1930 में हुए नमक आंदोलन में भी भाग लिया और इसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
देश के प्रधानमंत्री के अलावा किसान नेता चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने इसके अलावा उन्हें देश का गृह मंत्री और वित्त मंत्री भी बनाया गया , चौधरी चरण सिंह जैसे महापुरष हजारों वर्षो मे जन्म लेते है इस दौरान भाजपा नेता अनिल दबथुवा,पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा,ओमकरण चौधरी (कॉलीज प्रबंधक) ,ओमबीर प्रधान,तेजवीर प्रधान , सचिन पघाल,बीरपाल घणघस,कैप्टन अरविन्द चौधरी ,परविंद्र प्रधान , राजकुमार गुप्ता , अंकुर जाटव , सुरेंद्र चौधरी , मोहित शर्मा, मुंशी , प्रवीण ,मनोज ,जगवीर चौधरी , कृष्णपाल प्रधान नेपाल मास्टर ,चाँदवीर,विराज चौधरी,आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।