गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ी की क्रिकेट गेंद लगने से मौत 

None 2024-04-17 10:26:09
क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ी की क्रिकेट गेंद लगने से मौत 

क्रिकेट अकादमी में एक खिलाड़ी की क्रिकेट का अभ्यास करने के दौरान गेंद लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

गढ़मुक्तेश्वर /हापुड़,रॉबिन शर्मा(Shah Times)। क्षेत्र में बदरखा फ्लाई ओवर के पास स्थित क्रिकेट अकादमी में एक खिलाड़ी की क्रिकेट का अभ्यास करने के दौरान गेंद लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी सुहेल पुत्र सिराजू (17 वर्ष) पिछले कई दिनों से एक क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए आता था। बताया गया कि रोजाना की तरह वह मंगलवार की शाम को अकादमी में सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। 

इस दौरान सुहैल बल्लेबाजी कर रहा था, एक युवक ने गेंद डाली तो अचानक वह गेंद सुहैल की गर्दन पर जा लगी। जिससे सुहैल गंभीर रूप से घायल होकर मैदान में गिर गया। 

आनन फानन में कोच और अन्य साथी उसे एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुहैल की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में ग्रामीण मृतक सुहैल के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। बताया गया कि किशोर सुहैल दसवीं का छात्र था और किठौर के एक स्कूल में पढ़ाई करता था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर