गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

थर्ड इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण सहित 21 मेडल जीते

None 2024-02-17 15:41:07
थर्ड इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण सहित 21 मेडल जीते

मुंबई में गाजियाबाद के 11 कराटे खिलाड़ियों ने 21 मेडल जीते हैं

ग़ाज़ियाबाद। महाराष्ट्र मुंबई के आज़ाद नगर मैट्रो स्टेशन स्थित अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक दिवसीय आयोजित थर्ड इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 4 रजत व 7 कांस्य के साथ कुल 21 पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और टीम को दूसरे स्थान पर रही।

खिलाड़ियों को उपविजेता बनकर वापस लौटने पर आज अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य व संघ के मुख्य संरक्षक सरदार एस पी सिंह ने अपने अशोक नगर आवास पर सभी खिलाड़ियों को मालार्पण कर व मेडल पहनाकर,सर्टिफिकेट देकर स्वागत व सम्मान किया तथा कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, इसी प्रकार आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में यह बच्चे और बेहतर प्रदर्शन करके अपना, प्रदेश व शहर का नाम रोशन करेंगे।

आशीहारा स्पोर्ट्स कराटे अस्सोसीएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव तरुण शर्मा व अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीसरा इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दो इवेंट कुमिते व काता का रखा गया था।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

अशीहारा कराटे व सी.एस. एस.पब्लिक स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने दोनों इवेंट्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी अलग अलग कैटेगिरी में मेडल हासिल किया है। जिसमें कुमिते इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वालों में मास्टर तरुण शर्मा, रुद्रांश भटनागर, गौरव बिष्ट, नैतिक त्यागी, आदित्या शर्मा, रचित शर्मा व आर्यन्कार। सिल्वर मेडल जीतने वालों में सुमित शाक्या व अमन सारस्वत। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों में तनु सारस्वत शामिल हैं। इसके साथ ही काता इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वालों में मास्टर तरुण शर्मा, रुद्रांश भटनागर व आदित्या शर्मा। सिल्वर मेडल जीतने वालों में गौरव बिष्ट व अमन सारस्वत।ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों में सुमित शाक्या, नैतिक त्यागी, विराट आर्या, आर्यन्कार, रचित शर्मा व तनु सारस्वत शामिल हैं।

खिलाड़ियों ने काता इवेंट्स में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर व 6 ब्रॉन्ज मेडल। और कुमिते इवेंट्स में 7 गोल्ड, 2 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल। इसके साथ ही सी.एस. एस.पब्लिक स्कूल के पीटीआई कोच सुमित शाक्या ने प्रतियोगिता में टीम कोच के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को मोटिवेट किया।

प्रतियोगिता को इंटरनेशनल शोतोकान कराटे-डो ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल जी द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भारत के अगल अलग राज्यों के अलावा जापान, फ्रांस, मलेशिया व साऊथ अफ्रीका के लगभग 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर सरदार रविन्दर सिंह जौली, हरप्रीत सिंह जग्गी, गगन सिंह अरोड़ा, प्रीत सिंह खोसला व गुरमीत सिंह खोसला आदि ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया, साथ ही सभी ने खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर