गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

फ्रांस यात्रा के बाद यूएई पहुंचे PM मोदी, शेख मोहम्मद बिन से करेंगे मुलाकात

None • 2023-07-15 13:41:29
फ्रांस यात्रा के बाद यूएई पहुंचे PM मोदी, शेख मोहम्मद बिन से करेंगे मुलाकात

आज हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान का आभारी हूं: पीएम मोदी

आबूधाबी । फ्रांस की यात्रा पूरी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक दिन की यात्रा पर आबू धाबी (Abu Dhabi) पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करने के लिए स्वयं यूएई के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाह्यान आये थे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1680094479833866243

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके यूएई के युवराज के इस विशेष स्नेह के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा, “आज हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान का आभारी हूं।” इस यात्रा में यूएई के राष्ट्रपति एवं आबूधाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत करेंगे। दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक में आपसी सहयोग के कुछ समझौते होने की संभावना है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

भारत और यूएई की लगातार मजबूत हो रही व्यापक रणनीतिक साझीदारी को और बल देने के लिए अहम प्रधानमंत्री की इस यात्रा में दोनों देशों के बीच ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों की पहचान करने का अवसर मिलेगा। यह दोनों पक्षों के लिए वैश्विक मुद्दों पर सहयोग पर चर्चा करने का भी मौका होगा। यह चर्चा इस संदर्भ में भी विशेष महत्व की होगी क्योंकि यूएनएफसीसीसी (जलवायु परिवर्तन संबंधी वार्ता) के सीओपी-28 सत्र की अध्यक्षता यूएई कर रहा है और जी-20 की भारत की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में यूएई एक विशेष आमंत्रित सदस्य है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर