गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पीएम मोदी ने सांसदों के संग पार्लियामेंट की कैंटीन में खाया खाना

None 2024-02-10 12:02:12
पीएम मोदी ने सांसदों के संग पार्लियामेंट की कैंटीन में खाया खाना

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीति दलों के सांसदों के साथ पार्लियामेंट की कैंटीन पहुंचे और उनके साथ अपराह्न का खाना खाया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इन सांसदों को अपराह्न करीब ढाई बजे इस अनौपचारिक भोजन की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी जब कैंटीन में पहुंचे, तो सांसदों से कहा मेरे साथ चलिए, आपको सजा नहीं दूंगा।

प्रधानमंत्री के साथ अपराह्न का भोजन करने वाले सांसदों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद हिना गावित, एस फेंगनोन कोन्याक, जामयांग नाम्ग्याल, एल मुरुगन, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सांसद राम मोहन नायडू, बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सांसद रितेश पांडे और बीजू जनता दल (BJD) सांसद सस्मित पात्रा शामिल थे। मोदी और सांसदों के बीच भोजन पर चर्चा करीब 45 मिनट चली।

पीएम मोदी ने इस बैठक की चार तस्वीरें सोशल मीडिया पर कीं और लिखा, "आज अपराह्न में शानदार भोजन का आनंद लिया। विभिन्न दलों और देश के विभिन्न हिस्सों से आए सांसदों के सहयोग से यह और भी बेहतर बन गया।"

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1756204530189099304?t=uJ5Ox7sUuPDevRl2oRdcaA&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री और सांसदों की भोजन पर चर्चा करीब 45 मिनट तक चली। इस दौरान सांसदों ने मोदी से उनकी जीवन शैली के बारे में सवाल किया। सांसदों ने जानना चाहा कि वो उठते कब हैं, इतने व्यस्त कार्यक्रम को मैनेज कैसे करते हैं।

इस दौरान पीएम ने सांसदों के साथ अपने विदेश दौरों, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मुलाकात, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, अबुधाबी के मंदिर के बारे में बात की। अबु धाबी में पहले मंदिर की नींव 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी। अब 14 फरवरी को वे इसका उद्घाटन करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री और सांसदों ने चावल, दाल, खिचड़ी, रागी और तिल के लड्डू खाए। भोजन के बाद मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारियों को बिल का भुगतान करने को कहा।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर