गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

18 जून को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी

None 2024-06-15 11:54:58
18 जून को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी

CM योगी ने तैयारियों का लिया जायजा,पीएम मोदी किसान सम्मेलन को करेगे संबोधित

~ Gopi Saini

वाराणसी,(Shah Times) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद 18 जून पहली बार वाराणसी आएंगे। पीएम के आगमन की सभी तैयारियों का वाराणसी पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम जायजा लिया। मेंहदीगंज में सीएम योगी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इसके बाद सीएम योगी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बाद में उन्होंने वाराणसी और आस-पास के जनपदों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास की सभी परियोजनाओं को समय रहते और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करा लिया जाए।

सीएम योगी ने सेवापुरी के मेंहदीगंज में पीएम की सुरक्षा, जनसभा स्थल पर पार्किंग, जनता के आवागमन, नेताओं के रूट समेत अन्य जानकारी ली। इस दौरान मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने जनसभा स्थल का रूट मैप मुख्यमंत्री को दिखाया और हर प्वाइंट की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सीएम योगी को सुरक्षा दायरा, आंतरिक सुरक्षा डी और बाह्य सुरक्षा की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को मूवमेंट से जुड़ी सभी सड़कों को चेक करने और मरम्मत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जनसभा स्थल पर हेलीपैड को भी मुख्यमंत्री ने देखा और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मेहदीगंज में जनसभा और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे व मां गंगा की आरती में भी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर