शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अवैध कालोनी काटने वाले पांच इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

None 2023-12-16 20:44:44
अवैध कालोनी काटने वाले पांच इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गैंग बनाकर अवैध कालोनी काटने वाले 25000 के इनामी पांच गैंगस्टर अपराधियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 374000 की नगदी एक फॉर्च्यूनर कार वह 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गैंग लीडर सुधीर गोयल द्वारा बुलंदशहर में लगभग 10 अवैध कालोनियों को काटकर अवैध रूप से प्लाटिंग की गई। इन लोगों द्वारा किसानों की जमीनों का एग्रीमेंट कराकर उनसे सीधे ही प्लाटिंग करवाई जाती थी।

इनके द्वारा किसानों के बैंक खातों पर अपना नियंत्रण रखा जाता था। किसानों से चेक बुक पर हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिए जाते थे। इसके अलावा सीधे-साधे लोगों को प्लॉट दिखाकर किसी अन्य भूमि का बैनामा कर दिया जाता था। इस धोखे के शिकार लोग जब अपने पैसे की मांग करते थे तो उन्हें डरा धमकाकर आतंकित भी किया जाता था। इनके द्वारा करोड़ों रुपए की भूमि व प्लाटों की खरीद फरोख्त की गई है। 

https://twitter.com/bulandshahrpol/status/1735966989594869777?t=2LOLS6H36tYQ8irKrrIB6A&s=19

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार गैंग लीडर सुधीर गोयल व उसकी पत्नी राखी गोयल सहित आलोक कुमार जग्गा , जयसिंह व जयप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 374000 की नगदी ,एक फॉर्च्यूनर कार सहित 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। गैंग लीडर सुधीर गोयल द्वारा अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों को भ्रमित किया जाता था।

Senior Superintendent of Police, Shlok Kumar , 10 illegal colonies , Bulandshahr, Sudhir Goyal, gangster,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर