शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दो स्वयंभू फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

None 2023-09-09 13:44:22
दो स्वयंभू फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) ने मध्य कश्मीर के गंदेरबल (Ganderbal) जिले में पत्रकार बताकर वसूली करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि गिरफ्तार किये दोनों लोगों के नाम सोहेल मकबूल और कैसर फारूक हैं।

उन्होंने बताया कि सर्फ़्रा गुंड गंदेरबल के गुलज़ार अहमद कसाना ने पुलिस थाना गुंड को एक लिखित शिकायत दी थी जिसमें कहा गया कि दो अज्ञात व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताते हुए उनके आवास पर पहुंचे और उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने बताया कि कसाना एक घर का निर्माण कर रहा है और दो स्वयंभू फर्जी पत्रकारों ने उससे 500 रुपये नगद ले लिए और शेष राशि 4500 रुपये दो दिन बाद देने को कहा।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, “इसके अलावा, दोनों ने पीड़ित से कहा कि यदि वह उक्त राशि का भुगतान नहीं करेगा तो वे उसका घर तोड़ देंगे।”

पुलिस ने बताया कि गंदेरबल पुलिस दल ने बाद में दोनों लोगों को ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि गुंड के सार्वजनिक इलाके में स्कूटर पर कुछ लड़के हाथ में मोबाइल फोन और कैमरा लेकर लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली कर रहे हैं।

पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे ब्लैकमेलिंग का शिकार न हों और ऐसे अपराधों की सूचना तुरंज पुलिस को दें ताकि भविष्य में भी अपराधियों को समय रहते पकड़ा जा सके।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर