गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पुलिस ने किया विदेशियों को ठगने वाले काल सेंटर का पर्दाफाश,29 गिरफ़्तार

None 2023-07-21 19:11:00
पुलिस ने किया विदेशियों को ठगने वाले काल सेंटर का पर्दाफाश,29 गिरफ़्तार

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए तकनीकी सेवा प्रदाता के रूप में खुद को पेश किया और वैश्विक नागरिकों, मुख्य रूप से विदेशियों को बड़ी मात्रा में पैसों के लिए धोखा दिया


लुधियाना । (राजकुमार शर्मा)। रातो रात अमीर बनने के चक्कर में बना डाला ठगों का गिरोह। पंजाब की लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 29 ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य ज्यादातर विदेशी लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने 29 ठगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो लड़कियां भी शामिल है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद ही पुलिस ने रेड कर इन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी आरोपी नवयुवक हैं, रातो रात अमीर बनने के चक्कर में इन्होंने अपना गिरोह बनाकर ठगी का धंधा शुरू कर दिया। इस गिरोह के सदस्य ज्यादातर विदेशी लोगों को अपना शिकार बनाते थे। लगभग पिछले डेढ़ महीने से यह गिरोह लगातार ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

आरोपियों ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए तकनीकी सेवा प्रदाता के रूप में खुद को पेश किया और वैश्विक नागरिकों, मुख्य रूप से विदेशियों को बड़ी मात्रा में पैसों के लिए धोखा दिया है। घोटाले में इस्तेमाल किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए है।

गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और पंजाब से हैं, सभी आरोपी नवयुवक है तथा इनमें 2 लड़कियां भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर