गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गाड़ी चोरी का किया पर्दाफाश,भाकियू सर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

None 2024-02-15 21:25:47
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गाड़ी चोरी का किया पर्दाफाश,भाकियू सर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर,(Shah Times) । जिला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर वाहन चोरी के अभियोग का कामयाब पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गयी बुलेरो बरामद की।

आपको बताते चले भारतीय किसान यूनियन सर्व के जिलाध्यक्ष द्वारा बुलेरो गाडी को चोरी कर बदल दी थी नम्बर प्लेट, चेकिंग से बचने के लिए गाडी पर लगाया राजनैतिक पार्टी का झंडा और स्टीकर उक्त जिलाध्यक्ष किसानों के नाम पर राजनीति करते हुए अपनी हनक दिखने के लिए भाकियू सर्व का तो सहारा ले ही रहा था और चोरी की उक्त गाड़ी पर राष्ट्रीय लोक दल का झण्डा लगाकर घूम रहा था।

 जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर और लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आज  थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1758155823191413121?t=JihhGJ8zy8hHkbM_DjUFVg&s=19

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी बुलेरो गाडी बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-muzaffarnagar-15-feb-24/

काबिले जिक्र है  जगमेश्वर पुत्र महावीर सिंह  शाहबूद्दीनपुर रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि सागर पल्प एण्ड पेपर मिल लि० ग्राम मुण्डैर रुडकी, हरिद्वार की बुलेरो गाडी (UK 17 B 2627) जो 12.02.2024 की शाम संगम होटल के समाने रुडकी रोड पर खडी थी उसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।

 तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से तस्दीक किया गया तो भारतीय किसान यूनियन सर्व ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुमित धनगर की तस्दीक होने पर सघन चेकिंग करायी गयी। चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुमित धनगर को चोरी की बुलेरो गाडी के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुमित धनगर पुत्र सतपाल निवासी बिजली घर के सामने उत्तरी रामपुरी थाना कोतवाली, मुजफ्फरनगर और स्थाई पता ग्राम खुब्बापुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर है अभियुक्त 

से एक  बुलेरो गाडी नम्बर UK 17 B 2627 मय फर्जी नम्बर प्लेट (UP 12 AS 0851) बरामद हुई हैं।

 गिरफ्तार अभियुक्त सुमित धनगर  बताया गया कि वह भारतीय किसान यूनियन सर्व का जिलाध्यक्ष है। दिनांक 12.02.2024 की शाम को संगम होटल के पास से उसी ने बुलेरो गाडी चोरी की थी तथा गाडी की पहचान छिपाने के लिए गाडी पर फर्जी नम्बर प्लेट (UP 12 AS 0851) तैयार करा कर लगा दी थी। पुलिस व अन्य विभाग की चेकिंग व रोकटोक से बचने के लिए गाडी के आगे व पीछे दोनों शीशों पर भारतीय किसान यूनियन सर्व के स्टीकर व बोनट पर राजनैतिक पार्टी का झंडा लगा दिया था।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक  ओमप्रकाश सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।उप निरीक्षक  सत्येन्द्र सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। हैड कांस्टेबल  बालकिशन और आदित्य थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर हैं  ।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर