गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

NEET पेपर लीक केस में आया संजीव मुखिया का नाम, तलाश कर रही पुलिस

None • 2024-06-21 17:15:41
NEET पेपर लीक केस में आया संजीव मुखिया का नाम, तलाश कर रही पुलिस

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। NEET पेपर लीक को लेकर बिहार से कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। कल सुबह से नीट पेपर पेपर लीक के आरोपियों के कबूलनामे के बाद बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव का कनेक्शन होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वहीं अब नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड माने जाने वाले संजीव मुखिया को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें माना जा रहा हैं कि नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजय मुखिया द्वारा रचा गया हैं।

आपको बता दें कि साल 2010 से कई एग्जाम के पेपर लीक मामले में इसका नाम आता रहा है। दरअसल संजीव मुखिया पहले बिहार के सबसे बड़े शिक्षा माफिया रंजीत डॉन के साथ काम करता था, फिर उसने खुद अपना गैंग बना लिया था। हाल ही में BPSC एग्जाम का पेपर भी संजीव मुखिया और उसके गैंग ने ही लीक करवाया था।

संजीव का बेटा डॉक्टर शिव कुमार उर्फ बिट्टू BPSC एग्जाम पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुआ था, जो फिलहाल जेल में बंद है। जांच में सामने आया है कि जेल में रहते हुए शिव कुमार ने कई और एग्जाम के पेपर लीक करवाए है। BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड में नालंदा जिले का MBBS डॉक्टर शिव कुमार की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इसका खुलासा करने से पहले 68 दिनों की सघन जांच और गिरफ्तार 279 अभियुक्तों से पूछताछ की थी।

बताया जा रहा है कि नीट NEET-UG  प्रश्न पत्र लीक मामले में इकोनामिक ऑफेंस यूनिट यानी इओयू (EOU) को संजीव मुखिया की तलाश है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर