गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली में हुआ फिर सियासी ड्रामा, पीडब्लूडी ने सीएम आवास को किया सील

None 2024-10-09 18:27:11
दिल्ली में हुआ फिर सियासी ड्रामा, पीडब्लूडी ने सीएम आवास को किया सील
दिल्ली में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। कारण, PWD ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया है। इसके गेट पर विभाग ने डबल लॉक लगा दिया है।

नई दिल्ली (Shah Times): बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली से आ रही है। दिल्ली में सीएम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

मुख्यमंत्री आवास को किया सील

दिल्ली में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। कारण, PWD ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया है। इसके गेट पर विभाग ने डबल लॉक लगा दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने छोड़ा है आवास

अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद इस सरकारी आवास को खाली किया गया था। वहीं आतिशी सीएम बनने के बाद इसमें शिफ्ट हुई थीं। आवास को खाली करने और हैंडओवर को लेकर ही विवाद है, जिसके बाद पीडब्लूडी ने एक्शन लिया है।

पीडब्लूडी ने एक्शन लिया

इसके अलावा दिल्ली के विजिलेंस डिपार्टमेंट में पीडब्ल्यूडी के दो सेक्शन ऑफिसर और अरविंद केजरीवाल के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी को तरीके से हैंडओवर लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पीडब्लूडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाए। पार्टी ने कहा कि उपराज्यपाल के निर्देश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान सीएम आवास से बाहर निकाल दिया गया है।

आप ने लगाया यह आरोप

इससे कुछ देर पहले भी आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि प्रोटोकॉल की अवहेलना करते हुए अधिकारी बीजेपी के दबाव के कारण 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित नहीं कर रहे हैं, जबकि उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल ने इसे खाली कर दिया है। वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री पर बंगले पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया और इसे सील करने की मांग की थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर